लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 10 जवान मारे गए, ढाई घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी हुई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 5, 2024 11:40 IST

4 फरवरी की रात डेरा इस्माइल खान के चोडवान पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में दस पुलिसकर्मी मारे गए। छह पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। यह हमला 8 फरवरी (गुरुवार) को होने वाले आम चुनाव से तीन दिन पहले हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 10 जवान मारे गए4 फरवरी की रात डेरा इस्माइल खान के चोडवान पुलिस स्टेशन पर हमला हुआहमले में दस पुलिसकर्मी मारे गए, छह पुलिसकर्मी घायल भी हो गए

Terrorist attack in pakistan: पाकिस्तान में एक बार फिर सुरक्षाबलों पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। 4 फरवरी की रात डेरा इस्माइल खान के चोडवान पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में दस पुलिसकर्मी मारे गए। छह पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। यह हमला 8 फरवरी (गुरुवार) को होने वाले आम चुनाव से तीन दिन पहले हुआ है।

क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी (आरपीओ) नासिर महमूद ने पाकिस्तान के प्रमुख समाचार चैनल  डॉन.कॉम को हताहतों की संख्या के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि 30 से अधिक आतंकवादियों ने तीन दिशाओं से हमला किया। खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय पुलिस प्रमुख अख्तर हयात गंडापुर ने एएफपी को बताया कि ढाई घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी हुई।

गंडापुर ने बताया कि सोमवार तड़के हुए हमले के दौरान हमलावरों ने कुछ देर के लिए पुलिस स्टेशन पर कब्ज़ा कर लिया। द्राबन में पुलिस उपाधीक्षक मलिक अनीसुल हसन के अनुसार इमारत में प्रवेश करने के बाद, आतंकवादियों ने "हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया, जिससे पुलिस अधिक हताहत हुई"।

खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं क्योंकि दोनों प्रांतों में पिछले कुछ दिनों में कई हमले हुए हैं। पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) और सुरक्षा तंत्र ने पिछले सप्ताह कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की थी, जिसमें कहा गया था कि चुनाव अपने निर्धारित समय पर होंगे। कार्यवाहक केपी मुख्यमंत्री न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरशद हुसैन शाह ने हमले की निंदा की और लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। एक बयान में उन्होंने मारे गए सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। दरअसल जिस पाकिस्तान ने आतंक को पाला-पोसा, आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बना, अब वही इसकी आग में झुलस रहा है। पाकिस्तान में 2023 के दौरान आतंकवाद के कारण मौतों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें हिंसा से संबंधित कुल मौतें छह साल के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। इस दौरान सबसे अधिक प्रभावित प्रांतों में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान शामिल रहे। 

2023 में पाकिस्तान में 789 आतंकी हमलों और आतंकवाद-रोधी अभियानों में कम से कम 1,524 लोगों की मौत हुई जबकि 1,463 लोग घायल हुए। इसके अनुसार, मारे गए लोगों में लगभग 1,000 नागरिक और सुरक्षा बल के जवान शामिल थे। 

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकवादीआतंकी हमलाPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं