लाइव न्यूज़ :

बड़ा हादसा! तंजानिया का विमान विक्टोरिया झील में गिरा, दर्जनों यात्री थे सवार, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: November 6, 2022 14:48 IST

अफ्रीका के बड़े झीलों में से एक लेक विक्टोरिया में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। तंजानिया का एक यात्री विमान झील में गिर गया। विमान में दर्जनों यात्री सवार थे। हादसे के तत्काल बाद बचावकार्य शुरू कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देतंजानिया का प्रिसिजन एयर (Precision Air) का यात्री विमान लेक विक्टोरिया में गिरा।स्थानीय पुलिस के अनुसार खराब मौसम के कारण हादसा हुआ, बाकोबा में लैंडिंग से कुछ देर पहले हुआ हादसा।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है विमान में 49 लोग सवार थे, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

डोडोमा (तंजानिया): पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया में रविवार को एक विमान हादसा हो गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार तंजानिया का प्रिसिजन एयर (Precision Air) विमान लेक विक्टोरिया (Lake Victoria) में गिर गया। घटना के समय दर्जनों यात्री इस विमान में बैठे थे। लेक विक्टोरिया अफ्रीका की बड़ी झीलों में से एक है। हालांकि फिलहाल ये भी साफ नहीं है कि विमान किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से गिरा या फिर किसी मजबूरी में इसे यहीं उतारने की कोशिश की गई।

पुलिस के अनुसार खराब मौसम के कारण ये हादसा हुआ। स्थानीय पुलिस के अनुसार यह हादसा उत्तरी-पश्चिम शहर बाकोबा में विमान की लैंडिंग से कुछ देर पहले हुआ। विमान जहां हादसे का शिकार हुआ वहां से एयरपोर्ट काफी करीब है। कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है विमान में 49 लोग सवार थे हालांकि यात्रियों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

केन्या के 'कैपिटल न्यूज' के अनुसार हादसे के बाद बचावकर्मी लोगों की जान बचाने के लिए प्रयास करते नजर आए। सुबह 11 बजे तक कम से कम 15 यात्रियों को बचा लिया गया था और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बचाव कार्य इसके बाद भी जारी था।

ऑनलाइन वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में मछुआरों की नावों को विमान के मलबे के चारों ओर दिखा जा सकता है। इन तस्वीरों में पानी में डूबे विमान का कुछ हिस्सा भी नजर आ रहा है।

फिलहाल इस घटना में किसी के जान गंवाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच तंजानिया के स्टेट ब्रॉडकास्टर टीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विमान 'रविवार सुबह तूफान और भारी बारिश की वजह से विक्टोरिया झील में गिर गया।' वहीं, तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू ने शांति बनाए रखने आह्वान किया है और कहा कि बचाव के प्रयास और जांच चल रही है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मुझे प्रिसिजन एयर के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली है, आइए इस समय शांत रहें जब बचाव दल बचाव अभियान में लगे हुए हैं और भगवान से हमारी मदद करने के लिए प्रार्थना करते रहें।'

टॅग्स :विमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल