लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के लिये गठित विरासत संबंधी कार्यबल में तमिल और मुस्लिम को शामिल किया गया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 12:58 IST

Open in App

कोलंबो, 30 नवंबर श्रीलंका सरकार ने देश के पूर्वी प्रांत के लिए पुरातत्व विरासत प्रबंधन से संबंधित कार्यबल में एक तमिल और एक मुस्लिम को शामिल किया है। पहले इस कार्यबल में देश के अल्पसंख्यक समुदायों का एक भी सदस्य नहीं था।

सोमवार को जारी एक राजपत्रित आदेश में, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने दो नए सदस्यों को कार्यबल में शामिल किया, जिससे सदस्यों की संख्या बढ़कर 18 हो गई।

मूल कार्यबल की घोषणा जून 2020 में की गई थी, जिसमें किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य को शामिल नहीं किया गया था। पूर्वी प्रांत की बहु-जातीय जनसांख्यिकीय संरचना में 70 प्रतिशत तमिल और मुसलमान हैं।

कार्यबल का आधिकारिक कामकाज ''पुरातात्विक स्थलों के लिए आवंटित भूमि की सीमा की पहचान करना, उन्हें उचित और कानूनी रूप से आवंटित करने के लिए आवश्यक उपाय करना, पुरातात्विक महत्व के स्थलों के सांस्कृतिक मूल्य को संरक्षित करना, स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर श्रीलंका की विशिष्टता को बढ़ावा देना, और ऐसी विरासत को बढ़ावा देने के लिए सिफारिशें करना'' है।

अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को शामिल किया जाना इसलिये महत्वपूर्ण है क्योंकि अधिकारियों ने दोनों समुदायों पर 'विरासत संरक्षण' की आड़ में भूमि हथियाने का आरोप लगाया है।

लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) ने द्वीप के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में एक अलग तमिल मातृभूमि स्थापित करने के लिए श्रीलंकाई सरकार के खिलाफ एक सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व किया था। श्रीलंकाई सेना ने मई 2009 में इसे हराया दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल