लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर किया बल प्रयोग

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:17 IST

Open in App

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद देश में पूर्वी हिस्से में हुए विरोध प्रदर्शन पर तालिबान ने हिंसात्मक कार्रवाई की। देश पर तालिबान के कब्जे के बाद उसके हर कदम पर करीबी निगाह रखी जा रही है। तालिबान का कहना है कि वह बदल गया है और उस तरह की पाबंदिया दोबारा नहीं लगाएगा जो उसने अपने पहले के शासनकाल के दौरान लगाई थीं,लेकिन इन्हें लेकर लोग आश्वस्त नहीं हैं। बुधवार को हुए प्रदर्शन को जिस तरीके से समाप्त कराया गया है,उससे लोगों की आशंकाओं को बल मिल सकता है। पूर्वी शहर जलालाबाद में बड़ी संख्या में लोग देश के स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले राष्ट्रीय ध्वज फहाराने के लिए एकत्रित हुए । उन्होंने तालिबान के झंडे को नीचे कर दिया। घटना से जुड़े वीडियो फुटेज बाद में सार्वजनिक हुए जिनमें दिखाई दे रहा है कि तालिबान लड़ाके भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चला रहे हैं और भीड़ पर बलप्रयोग कर रहे हैं। स्थानीय समाचार समिति के संवाददाता बाबराक अमीरज़ादा ने बताया कि वह इस विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे थे, तो तालिबान ने उन्हें और एक अन्य एजेंसी के कैमरामैन के साथ मारपीट की। इसबीच कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें दिखाई दे रहा है कि काबुल के उत्तर में स्थित पंजशीर वैली में देश के संभावित विपक्षी नेता इकट्ठा हो रहे हैं। यह स्थान ‘नॉर्दन एलाइंस’ लड़ाकों को गढ़ है,जिन्होंने 2001में तालिबान के खिलाफ अमेरिका से हाथ मिलाया था। यह एकमात्र प्रांत है जो तालिबान के हाथ नहीं आया है। इस स्थान पर सत्ता से बेदखल सरकार के सदस्य- उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह, रक्षा मंत्री बिस्मिल्लाह मोहम्मदी, नॉर्दन एलाइंस के मारे गए नेता अहमद शाह मसूद का बेटा अहमद मसूद शामिल हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग तालिबान का विरोध करेंगे या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल