लाइव न्यूज़ :

तालिबान को अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा कर वैधता और समर्थन अर्जित करना होगा: ब्लिंकन

By भाषा | Updated: August 31, 2021 10:07 IST

Open in App

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि तालिबान को यात्रा की स्वतंत्रता, आतंकवाद का मुकाबला करने, महिलाओं और अल्पसंख्यकों सहित अफगान लोगों के मूल अधिकारों का सम्मान करने और एक समावेशी सरकार बनाने की अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करके अंतरराष्ट्रीय वैधता और समर्थन अर्जित करना होगा।ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार कथनी के आधार पर नहीं बल्कि वह अपनी प्रतिबद्धताओं पर खरा उतरने के लिये क्या करता है, इस आधार पर उसके साथ बातचीत करेगा।अमेरिका ने अफगानिस्तान से लोगों को निकालने का अपना मिशन मंगलवार तड़के पूरा कर लिया। इसके कुछ घंटे बाद ब्लिंकन ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, “तालिबान अंतरराष्ट्रीय वैधता और समर्थन चाहता है। हमारा संदेश है: किसी भी वैधता और किसी भी समर्थन को उन्हें अर्जित करना होगा।'' उन्होंने कहा, “तालिबान अपनी प्रतिबद्धताओं और दायित्वों को पूरा करके ऐसा कर सकता है; जिनमें यात्रा की स्वतंत्रता देना, महिलाओं और अल्पसंख्यकों सहित अफगान लोगों के मूल अधिकारों का सम्मान करना; आतंकवाद के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धताओं को कायम रखना; अफगानिस्तान में रहने का विकल्प चुनने वालों के खिलाफ प्रतिशोध की हिंसा नहीं करना; और अफगान लोगों की जरूरतों व आकांक्षाओं को पूरा करने वाली समावेशी सरकार बनाना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल