लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में तालिबान ने देश छोड़कर गए हिंदू और सिखों से वापस लौटने की अपील की, सुरक्षा का भरोसा दिया

By शिवेंद्र राय | Updated: July 26, 2022 10:19 IST

अफगानिस्तान में तालिबान ने सुरक्षा के डर की वजह से देश छोड़ने वाले हिंदू और सिख अल्पसंख्यकों से वापस लौट आने की अपील की है। तालिबान राज्यमंत्री के कार्यालय के महानिदेशक डॉ. मुल्ला अब्दुल वसी ने कहा है कि देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से संबंधित मुद्दे सुलझा लिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान ने अल्पसंख्यकों से वापस देश लौटने की अपील कीकहा, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से संबंधित मुद्दे सुलझा लिए गए हैंहिंदू और सिख परिषद के सदस्यों से मुलाकत कर दिया सुरक्षा का भरोसा

काबुल: अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान ने देश छोड़ कर गए अल्पसंख्यक हिंदुओं और सिखों से वापस लौटने की अपील की है। तालिबान ने दावा किया है कि अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से जुड़े सारे मुद्दे हल हो गए हैं और अब उनको सुरक्षा संबंधी कोई खतरा नहीं है। ये बयान तालिबान राज्यमंत्री  के कार्यालय के महानिदेशक डॉ. मुल्ला अब्दुल वसी की तरफ से आया है। मुल्ला वसी ने 24 जुलाई को अफगानिस्तान के हिंदू और सिख परिषद के कई सदस्यों के साथ मुलाकात की थी। अफगानिस्तान के चीफ आफ स्टाफ के कार्यालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

डॉ. मुल्ला अब्दुल वसी ने हिंदू और सिख परिषद के सदस्यों से ये अहम मुलाकात काबुल में की। डॉ. वसी ने परिषद के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि देश में अब हालात बेहतर हो गए हैं और अल्पसंख्यकों को कोई खतरा नहीं है। तालिबान की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सिख परिषद के नाताओं ने काबुल में गुरुद्वारे पर इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) के हमले को रोकने के लिए तालिबान को धन्यवाद दिया।

बता दें कि बीते 18 जून को काबुल में गुरुद्वारे पर हमला किया गया था। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) ने ली थी। हमले में एक सिख समेत दो लोगों की जान चली गई थी। हमलावरों ने गुरुद्वारे के गार्ड अहमद को भी मार डाला था। काबुल स्थित गुरुद्वारे पर जब इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत ने हमला किया तब अंदर सुबह की प्रार्थना के लिए 25 से 30 लोग मौजूद थे लेकिन ज्यादातर लोग भागने में कामयाब रहे।

अफगानिस्तान में निशाने पर हैं अल्पसंख्यक

अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण के बाद से अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले साल अक्टूबर में काबुल के कार्त-ए-परवान जिले के एक गुरुद्वारे में 15 से 20 आतंकियों ने घुसकर सुरक्षा में तैनात गार्डों को बांध दिया था। मार्च 2020 में, काबुल में श्री गुरु हर राय साहिब गुरुद्वारा में एक घातक हमला हुआ था। इस हमले में 27 सिखों को जान गवानी पड़ी और कई घायल हुए थे। इस घटना की जिम्मेदारी भी इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने ली थी।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानAfghan TalibanसिखKabul
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा