लाइव न्यूज़ :

तालिबान: अफगानिस्तान में मस्जिद में बम विस्फोट,कम से कम 15 लोग घायल

By भाषा | Updated: November 12, 2021 17:35 IST

Open in App

काबुल,12 नवंबर (एपी) तालिबान के एक प्रांतीय प्रवक्ता ने कहा कि पूर्वी अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर के निकट एक कस्बे में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद में बम विस्फोट से कम से कम 15 लोग घायल हो गए।

ननगरहार प्रांत के सरकारी प्रवक्ता कारी हनीफ ने कहा कि त्राइली कस्बे की एक मस्जिद में बम रखा गया था। ननगरहार प्रांत में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादी सक्रिय हैं और वहां तालिबानी लड़ाकों को निशाना बनाते हुए आए दिन हमले किए जाते हैं।

क्षेत्र में मस्जिद को निशाना बना कर आईएस आतंकवादियों द्वारा हमले करने के मामले काफी कम हैं। यह इलाका सुन्नी बहुल है। आतंकवादी संगठन देश के अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोगों की मस्जिदों को निशाना बनाता है। अब तक ऐसे हमलों में सैकड़ों की संख्या में लोग मारे जा चुके हैं।

बुधवार को तालिबान खुफिया सेवा के एक प्रवक्ता ने काबुल में संवाददाताओं से कहा था कि एजेंसी ने आईएस के करीब 600 सदस्यों को गिरफ्तार किया है,इनमें संगठन के प्रमुख लोग और वित्तीय सहायता मुहैया करने वाले लोग भी शामिल है।

प्रवक्ता खालिक हमराज ने बताया कि तालिबान सुरक्षा बलों के साथ लड़ाई में आईएस के कम से कम 33 आतंकवादी मारे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल