लाइव न्यूज़ :

‘‘सही तरह से हिजाब नहीं पहनने की गंभीर शिकायतों’’ के कारण तालिबान ने लगाया नया बैन, महिलाओं के अब इस काम पर लगाया रोक-जारी किया आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2022 08:59 IST

आपको बता दें कि तालिबान द्वारा जारी इस आदेश में यह कहा गया है कि अगर कोई एनजीओ आदेश का पालन नहीं करता है, तो अफगानिस्तान में उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल रहमान हबीब ने इस आदेश की पुष्टि भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान ने अब महिलाओं को लेकर एक और आदेश जारी किया है। आदेश में महिलाओं के घरेलू और विदेशी एनजीओ में काम करने पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि ‘‘सही तरह से हिजाब नहीं पहनने की गंभीर शिकायतों’’ के कारण यह रोक लगाई गई है।

काबुल:अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने शनिवार को महिलाओं के घरेलू और विदेशी एनजीओ में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही सभी गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को महिला कर्मचारियों की भर्ती नहीं करने का आदेश दिया है। 

आपको बता दें कि यह आदेश तब आया है जब हाल में ही तालिबान ने महिलाओं की विश्वविद्यालय तक पढ़ाई करने पर रोक लगा दी और इसे तुरन्त लागू करने को कहा है। तालिबान द्वारा लगाए गए इस आदेश के बाद कक्षा में बैठी छात्राओं का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें उनकी पढ़ाई छूटने पर उन्हें फूट-फूट कर रोते हुए देखा गया था। 

आदेश नहीं पालने होने पर एनजीओ का लाइसेंस होगा रद्द

यह आदेश वित्त मंत्री कारी दीन मोहम्मद हनीफ के एक पत्र में आया है, जिसमें कहा गया है कि अगर कोई एनजीओ आदेश का पालन नहीं करता है, तो अफगानिस्तान में उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल रहमान हबीब ने इस आदेश की पुष्टि की है। 

‘‘सही तरह से हिजाब नहीं पहनने’’ की ‘‘गंभीर शिकायतों’’ पर जारी हुआ यह आदेश

मंत्रालय ने कहा कि उसे एनजीओ के लिए काम करने वाली महिला कर्मचारियों के बारे में ‘‘गंभीर शिकायतें’’ मिली हैं, जो ‘‘सही तरह से हिजाब नहीं पहनती हैं।’’ हालांकि, तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आदेश एनजीओ में काम करने वाली अफगान महिलाओं पर ही लागू होगा या सभी महिलाएं इसके दायरे में आएंगी। 

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार की ओर से महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर रोक लगाने के मंगलवार के फैसले की कई देशों ने निंदा की है। तब से अफगान महिलाओं ने प्रतिबंध के खिलाफ प्रमुख शहरों में प्रदर्शन किया है।  

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानNGOनारी सुरक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतपार्थ गौतम फाउंडेशन की पहल: पहले दिवाली, फिर होली - लगातार खुशियां बांटने का सिलसिला

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

भारत'मासिक धर्म के दौरान अनिवार्य छुट्टी से महिलाओं की नौकरियों को नुकसान पहुँच सकता है': SC ने रूढ़िवादिता के जोखिम पर चिंता जताई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा