लाइव न्यूज़ :

चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच ताइवान की सेना ने चीनी तट से कुछ दूर अपनी चौकी पर मंडरा रहे ड्रोन को मार गिराया

By भाषा | Updated: September 1, 2022 18:14 IST

चीन और ताइवानः कमान ने बयान में कहा कि ड्रोन को चेतावनी दी गई लेकिन उसकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ, उसके बाद उसे मार गिराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगिराने के लिए किस हथियार का इस्तेमाल किया गया था।चीनी बंदरगाह शहर शियामेन के तट के पास उसके तीन द्वीपों पर मंडराने वाले ड्रोन को चेतावनी दी थी। ताइवान का कहना है कि वह उकसाने वाले चीन के किसी भी कदम का जवाब देगा। 

ताइपेः चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच ताइवान की सेना ने कहा है कि उसने बृहस्पतिवार को चीनी तट से कुछ दूर अपनी एक चौकी पर मंडरा रहे एक ड्रोन को मार गिराया। किनमैन द्वीप रक्षा कमान ने बताया कि ड्रोन दोपहर में शियू द्वीप के ऊपर प्रतिबंधित वायु क्षेत्र में घुस गया था।

कमान ने एक बयान में कहा कि ड्रोन को चेतावनी दी गई लेकिन उसकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ, उसके बाद उसे मार गिराया गया। बयान में बताया गया है कि ड्रोन "असैनिक उपयोग" वाला था लेकिन यह नहीं बताया गया कि इसे बरामद किया गया या नहीं और इसे गिराने के लिए किस हथियार का इस्तेमाल किया गया था।

एक दिन पहले ही ताइवान ने कहा था कि उसने चीनी बंदरगाह शहर शियामेन के तट के पास उसके तीन द्वीपों पर मंडराने वाले ड्रोन को चेतावनी दी थी। हाल के दिनों में चीन और ताइवान के बीच तनाव में वृद्धि हुई है। चीन, ताइवान को अपना भू-भाग मानता है। वहीं ताइवान का कहना है कि वह उकसाने वाले चीन के किसी भी कदम का जवाब देगा। 

टॅग्स :TaiwanChina
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?