लाइव न्यूज़ :

चीनी खतरे को देखते हुए ताइवान ने बनाए भूमिगत वायुसैनिक अड्डे, सामने आई तस्वीरें

By शिवेंद्र राय | Updated: July 28, 2022 15:41 IST

चीन स्व-शासित ताइवान को अपने एक प्रांत के रूप में देखता है। चीन का मानना है कि ताइवान उसका हिस्सा होना चाहिए। खतरे को देखते हुए अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाने में जुटे ताइवान से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में ताइवान के भूमिगत वायुसैनिक अड्डे देखे जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देताइवान ने बनाए भूमिगत वायुसैनिक अड्डेपहली बार सामने आई तस्वीरेंचीन से निपटने की पुख्ता तैयारी में जुटा ताइवान

नई दिल्ली: चीन और ताइवान के बीच वर्षों से जारी तनातनी किसी से छुपी नहीं है। पिछले कुछ सालों में ताइवान को लेकर चीन काफी आक्रामक भी हुआ है। चीनी लड़ाकू विमानों के ताइवान के बेहद नजदीक से उड़ान भरने की घटनाएं आम बात हो गई हैं। अब चीन की तरफ से भारी खतरे को देखते हुए ताइवान भी अपनी सुरक्षा तैयारियां पुख्ता करने में जुट गया है। हाल ही में ताइवान से कुछ ऐसी तस्वीरें आई हैं जो चीन की परेशानी बढ़ा सकती हैं। ताइवान ने चीनी लड़ाकू विमानों के हमले से बचने और जवाबी कार्रवाई करने के लिए जमीन के अंदर ऐसे अत्याधुनिक बंकर बनाए हैं जहां लड़ाकू विमान खड़े हो सकते हैं। इन बंकरों को जमीन के अंदर बना वायुसेना बेस भी कह सकते हैं।

हाल ही में इन बंकरों की बेहद दुर्लभ तस्वीरें जारी की गई हैं जिनमें ताइवानी सेना के इंजीनियर लडाकू विमान में मिसाइल, रॉकेट और बम लगाते देखे जा सकते हैं। हालांकि ये बंकर कहां स्थित हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है। चीनी हमले का मुहतोड़ जवाब देने के लिए ताइवानी वायु सेना लगातार अभ्यास भी करती रहती है। ताइवानी पायलट इन भूमिगत अड्डों से ही विमान लेकर निकलते हैं और वापस वहीं अंदर चले जाते हैं। सामने आई इन बेहद दुर्लभ तस्वीरों में ताइवानी सैनिक अमेरिका में बने लड़ाकू विमान एफ-16 में हार्पून मिसाइल फिट करते दिख सकते हैं। हार्पून मिसाइलें समुद्र में बड़े युद्धपोतों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं।

क्या है चीन-ताइवान विवाद

ताइवान चीन की मुख्य भूमि से लगभग 180 किलोमीटर दूर समुद्र में बसा एक द्वीप देश है। चीन स्व-शासित ताइवान को अपने एक प्रांत के रूप में देखता है। चीन का मानना है कि ताइवान उसका हिस्सा होना चाहिए। ऐसा करने के लिए चीन सैन्य हस्तक्षेप करने के लिए भी तैयार है। दूसरी ओर, ताइवान खुद को एक आजाद देश मानता है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बार-बार इस बात को दोहराते हैं कि ताइवान के साथ चीन का फिर से एकीकरण ज़रूर होगा। उन्होंने यह लक्ष्य पाने के लिए ताक़त का इस्तेमाल करने की संभावनाओं को खारिज नहीं किया है। यही कारण है कि चीनी खतरे से निपटने के लिए ताइवान लगातार अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है।

टॅग्स :चीनTaiwanहॉन्ग कॉन्गअमेरिकाशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात