लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज ने अपहृत सात भारतीयों की रिहाई के लिए अफगान सरकार से मांगी मदद

By भाषा | Updated: May 8, 2018 03:38 IST

अफगान विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'रब्बानी ने बातचीत में भारतीय विदेश मंत्री को आश्वस्त किया कि अफगान सुरक्षाबल इंजीनियरों को बचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।' 

Open in App

काबुल, 8 मईः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अफगान सरकार से आग्रह किया है कि वह अफगानिस्तान के अशांत उत्तरी बागलान प्रांत में तालिबान द्वारा अपहृत सात भारतीय इंजीनियरों की रिहाई में हरसंभव मदद उपलब्ध कराए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुषमा ने अपने अफगान समकक्ष सलाहुद्दीन रब्बानी से टेलीफोन पर हुई बातचीत में उन्हें अपहृत भारतीय इंजीनियरों के बारे में भारत की चिंता से अवगत कराया और आग्रह किया कि वह इंजीनियरों का पता लगाने तथा उन्हें मुक्त कराने में मदद करें। 

उन्होंने कहा कि अफगान विदेश मंत्री ने सुषमा स्वराज को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार अपहृत भारतीय इंजीनियरों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। 

अफगान विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'रब्बानी ने बातचीत में भारतीय विदेश मंत्री को आश्वस्त किया कि अफगान सुरक्षाबल इंजीनियरों को बचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।' 

अफगान मीडिया की खबरों के अनुसार आतंकवादियों ने इंजीनियरों का अपहरण कल बागलान के चश्मा ए शीर इलाके से कर लिया था। आरपीजी समूह की कंपनी केईसी इंटरनेशनल में कार्यरत ये भारतीय इंजीनियर अफगानिस्तान में एक विद्युत सब - स्टेशन लगाने की परियोजना पर काम कर रहे थे। 

पाजहवोक अफगान न्यूज ने प्रांतीय पुलिस के प्रमुख जबीउल्ला शुजा के हवाले से कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार अपहृत इंजीनियर ठीक हाल में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी उनके ठिकाने का पता लगाने तथा उन्हें मुक्त कराने की कोशिश कर रहे हैं। भारत युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में पुनर्निर्माण के कार्यों में लगा है। वह अफगानिस्तान को कम से कम दो अरब डॉलर की मदद पहले ही दे चुका है। 

टॅग्स :सुषमा स्वराजअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल