लाइव न्यूज़ :

सुषमा ने कहा- जापान के विदेशी मंत्री से हुई सार्थक बातचीत, आज करेंगी PM शिंजो आबे से मुलाकात

By भाषा | Updated: March 30, 2018 02:43 IST

केंद्रीय मंत्री सुषमा ने कहा कि विदेश मंत्री कोनो और मैंने काफी सार्थक बातचीत की। इसमें द्विपक्षीय, आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दे शामिल थे।

Open in App

तोक्यो, 30 मार्चः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो के साथ गुरुवार को बैठक की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। सुषमा ने इस बातचीत को 'काफी सार्थक' बताया है। केंद्रीय मंत्री सुषमा आज प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात करेंगी। तीन दिन की यात्रा पर यहां आयी सुषमा ने नौवें भारत-जापान रणनीतिक वार्ता द्विपक्षीय संबंधों से जुड़ी सभी पहलुओं की समीक्षा की। विदेश मंत्री के रूप में यह उनकी पहली जापान यात्रा है।

केंद्रीय मंत्री सुषमा ने कहा कि विदेश मंत्री कोनो और मैंने काफी सार्थक बातचीत की। इसमें द्विपक्षीय, आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दे शामिल थे। भारत, जापान को एक स्वाभाविक सहयोगी मानता है और कई क्षेत्र हैं जिसमें दोनों द्विपक्षीय लाभ के लिये काम कर सकते हैं।

सुषमा ने कहा कि स्मार्ट सिटी, स्टार्टअप इंडिया तथा कई ऐसी योजना हैं जिसमें जापानी उद्यमियों के लिये काफी अवसर हैं। हम इस बात से खुश हैं कि जापान का निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में निवेश भारत में बढ़ रहा है।

विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों ने इस बात पर चर्चा की कि कैसे भारत और जापान संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने को लेकर उच्च गति की रेल, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, नवप्रवर्तन, अंतरिक्ष विज्ञान, स्वास्थ्य तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में मिलकर काम कर रहे हैं। हमने कौशल विकास जैसे कुछ नये क्षेत्रों पर भी विचारों का अदान-प्रदान किया। 

टॅग्स :सुषमा स्वराजविदेश मंत्री सुषमा स्वराजजापानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा