लाइव न्यूज़ :

शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन में कोविड-19 मामलों में अचानक बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: December 26, 2021 12:17 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 26 दिसंबर चीन में अगले साल फरवरी में आयोजित होने वाले बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों से पहले कोरोना वायरस के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। देश में कोविड-19 के 206 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 158 स्थानीय स्तर पर संक्रमण के मामले हैं। देश के स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि कोरोना वायरस के नए मामलों में से 157 मामले शानक्सी और एक मामला गुआंग्शी प्रांत में सामने आया।

देश में 2022 में चार फरवरी से 20 फरवरी तक बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है। इससे पहले मामलों में बढ़ोतरी ने चिंताएं पैदा कर दी हैं और अधिकारी संक्रमण को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।

चीनी अधिकारियों ने ओमीक्रोन से संक्रमण के पहले मामले की जानकारी 13 दिसंबर को दी थी। यह मामला तियानजिन शहर में सामने आया था। इसके बाद देश में ओमीक्रोन संक्रमण के कई मामले सामने आए।

आयोग ने बताया कि चीन में संक्रमण के 2,011 उपचाराधीन मामले है, जिनमें से नौ की हालत गंभीर है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और 76 मरीजों को शनिवार को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। चीन में अभी तक संक्रमण के 1,01,077 मामले सामने आए हैं और 4,636 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल