लाइव न्यूज़ :

सूडान: सेना मुख्यालय के बाहर धरना दे रहे लोगों पर गोलीबारी, 30 की मौत

By भाषा | Updated: June 4, 2019 03:49 IST

Open in App

सूडान के सैन्य शासकों ने सेना मुख्यालय के बाहर कई सप्ताह से धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए सोमवार को गोलीबारी की जिसमें कम से कम 30 प्रदर्शनकारी मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए। भारी हथियारों से लैस अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के जवान बड़ी संख्या में राजधानी की सड़कों पर तैनात किये गए हैं।

गाड़ियों पर मशीनगनों के साथ तैनात जवान अहम पुलों और प्रवेश मार्गों पर निगरानी कर रहे हैं। अमेरिका और ब्रिटेन ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग नहीं करने और राष्ट्रपति उमर अल बशीर को अपदस्थ करने वाले जनरलों से सत्ता असैन्य हाथों में सौंपने का आह्वान किया है। सूडान के डॉक्टरों की केंद्रीय समिति ने बताया कि मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 30 से अधिक हो गई है।

उन्होंने बताया कि ‘‘सैकड़ों लोग घायल हैं।’’ समिति ने बताया कि मृतकों में आठ साल का बच्चा भी शामिल है। समिति ने रेडक्रॉस और अन्य मानवीय एजेंसियों से घायलों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। सैन्य परिषद ने अपने बलों द्वारा सेना मुख्यालय के सामने धरने पर बैठे लोगों को हिंसक तरीके से वहां से हटाने से इनकार किया है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल