लाइव न्यूज़ :

यूनान के क्रीत द्वीप में शक्तिशाली भूकंप, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: September 27, 2021 15:45 IST

Open in App

एथेंस, 27 सितंबर (एपी) दक्षिण यूनान के क्रीत द्वीप में सोमवार को सुबह 5.8 तीव्रता का तेज भूकंप आया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण लोग घबरा कर सड़कों पर निकाल आए। कई स्कूल भी खाली कराए गए। इलाके में भूकंप के बाद के झटके भी महसूस किए गए।

स्थानीय मीडिया ने भूकंप के केन्द्र के आसपास के गांवों में नुकसान की खबर भी दी है।

‘एथेंस जियोडायनेमिक’ संस्थान ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 17 मिनट पर आया, जिसका केन्द्र यूनान की राजधानी एथेन्स से 246 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में पर था।

यूनान के जलवायु संकट एवं नागरिक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों से मिली खबरों के अनुसार एक व्यक्ति की मौत हो गई है और नौ अन्य घायल हुए हैं। मौत और घायल होने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

यूनान के सरकारी प्रसारक ‘ईआरटी’ पर भूकंपविज्ञानी गेरासिमोस पापाडोपोलोस ने कहा, ‘‘ यह घटना अचानक नहीं हुई। हम पिछले कुछ महीने से क्षेत्र में कुछ गतिविधियां देख रहे थे। यह बहुत शक्तिशाली भूकंप था, इसका केन्द्र समुद्र के भीतर नहीं, जमीन के नीचे था और इससे आबादी वाले कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल