लाइव न्यूज़ :

Caribbean Islands Earthquake: कैरेबियाई द्वीप समूह में भूकंप से दहली धरती, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2025 09:05 IST

Caribbean Islands Earthquake: सरकार ने कहा, "समुद्र तट के पास रहने वाले निवासियों को अंतर्देशीय स्थानांतरित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।"

Open in App

Caribbean Islands Earthquake: केमैन द्वीप के दक्षिण-पश्चिम में कैरेबियन सागर में 7.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद आसपास के कुछ द्वीपों तथा देशों ने सुनामी की आशंका के कारण तट के निकट रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। यूएसजीएस ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम छह बजकर 23 मिनट पर समुद्र के अंदर तेज हलचल महसूस की गई।

यूएसजीएस के अनुसार भूकंप का केन्द्र केमैन द्वीप के जॉर्ज टाउन से 130 मील (209 किलोमीटर) दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में था। अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि अमेरिकी मुख्य भूभाग के लिए सुनामी की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन प्यूर्तो रिको और अमेरिकी वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

केमैन द्वीपसमूह के प्रबंधन विभाग ने तट के पास रहने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वे अंदरूनी इलाकों अथवा ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। विभाग के अनुसार सुनामी के कारण ऊंची लहरें उठने का अनुमान है। प्यूर्तो रिको की गवर्नर जेनिफर गोंजालेज ने एक बयान में कहा कि वह सुनामी की चेतावनी के बाद आपातकालीन एजेंसियों के संपर्क में हैं।

डोमिनिका की सरकार ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है और तट पर रहने वाले लोगों को ‘‘20 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले’’ इलाकों में चले जाने की सलाह दी है। सरकार ने जहाजों से भी अगले कुछ घंटों तक समुद्र से दूर रहने को कहा है क्यूबा की सरकार ने लोगों से समुद्र तट वाले इलाकों से दूर जाने का अनुरोध किया है।

अमेरिकी सरकार के राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन ने कहा कि ‘‘ क्यूबा के कुछ तटों पर सुनामी के कारण ऊंची लहरें उठने की आशंका हैं।’’ 

टॅग्स :भूकंपMexicoUS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?