लाइव न्यूज़ :

श्रीलंकाई सरकार ने पाकिस्तान में भीड़ हत्या के शिकार अपने नागरिक के परिजनों को मुआवजे की पेशकश की

By भाषा | Updated: December 7, 2021 15:37 IST

Open in App

कोलंबो, सात दिसंबर श्रीलंका की सरकार ने पाकिस्तान के पंजाब सूबे में ईशनिंदा के आरोप में भीड़ द्वारा पीट-पीट कर मार डाले गए अपने नागरिक प्रियंथा कुमारा दियावदना के परिजनों के लिए मंगलवार को 25 लाख श्रीलंकाई रुपये के मुआवजे को मंजूरी दी।

उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को एक स्तब्ध करने वाली घटना में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन तहरीक-ए- लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) ने पाकिस्तान में पंजाब सूबे के सियालकोट स्थित एक कपड़ा फैक्टरी पर हमला किया और वहां के महाप्रबंधक दियावदना की ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर हत्या करने के बाद उनके शव को जला दिया।

दियावदना के अवशेषों को सरकारी खर्चे पर सोमवार को देश की राष्ट्रीय विमानन सेवा श्रीलंकन एयरलाइंस की उड़ान से कोलंबो लाया गया और मंगलवार को परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

श्रीलंका के मंत्रिमंडल ने मंगलवार को दियावदना के परिवार के लिए 25 लाख श्रीलंकाई रुपये के मुआवजे को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल के प्रवक्ता और मंत्री रमेश पथिरना ने बताया कि यह राशि विदेशी रोजगार ब्यूरो के कल्याण कोष से दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल