लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने कोविड-19 से मुकालबे में ‘निरंतर सहयोग’ के लिए भारत की प्रशंसा की

By भाषा | Updated: August 23, 2021 20:15 IST

Open in App

श्रीलंका के नवनियुक्त विदेश मंत्री जीएल पीरिस ने सोमवार को कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने में ‘निरंतर सहयोग’ और द्विपीय देश में बौद्ध सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए 1.5 करोड़ डॉलर की पेशकश के लिए भारत की प्रशंसा की। विदेश मंत्रालय ने यहां जारी बयान में कहा कि पीरिस और भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले के बीच यहां हुई बैठक में दोनों पक्षों ने भारत और श्रीलंका के संबंधों के महत्व को रेखांकित किया जो समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। उन्होंने सहयोग के मौजूदा स्तर पर संतोष व्यक्त किया और विभिन्न क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंध को और उच्च स्तर पर ले जाने का संकल्प लिया। बयान में कहा गया कि पीरिस ने कोविड-19 महामारी के दौरान भारत द्वारा किए गए निरंतर समर्थन की प्रशंसा की। उन्होंने भारतीय नौसेना के पोतों के जरिये भारत के पूर्वी बंदरगाह से तरल ऑक्सीजन की खेप आपात स्थिति में पहुंचाने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद किया। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के मुताबिक सोमवार को चेन्नई से 40 टन ऑक्सीजन श्रीलंका पहुंचा। वहीं 20 अगस्त से 23 अगस्त के बीच भारत ने 180 टन ऑक्सीजन श्रीलंका को भेजा है। पीरिस और वागले के बीच हुई चर्चा के केंद्र में धार्मिक पर्यटन रहा। बयान में कहा गया, ‘‘विदेश मंत्री पीरिस ने भारत सरकार द्वारा श्रीलंका में मौजूद बौद्ध सांस्कृतिक केंद्रों के प्रोत्साहन और संरक्षण के लिए 1.5 करोड़ डॉलर की पेशकश की प्रशंसा की और इसे यथाशीघ्र लागू करने की इच्छा जताई।’’ बयान के मुताबिक दोनों पक्षों ने भारत-श्रीलंका संयुक्त आयोग की जल्द बैठक बुलाने की संभावना पर चर्चा की। आयोग की आखिरी बैठक वर्ष 2016 में हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

भारतThalapathy Vijay Oath Ceremony Updates: एक्टर विजय ले रहे शपथ, अभिनेत्री त्रिशा सहित फिल्म जगत की कई हस्तियां समारोह में शामिल?

भारतVijay CM Oath Ceremony: थलापति विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, समर्थकों के हुजूम से पटा नेहरू स्टेडियम

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा