लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में फिर लगाया गया कर्फ्यू, 100 से अधिक लोगों को किया गया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 16, 2019 05:29 IST

‘‘न्यूज फर्स्ट’’ के अनुसार पुलिस प्रवक्ता एस पी रूवान गुणाशेखर ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी प्रांत और गांपाहा पुलिस क्षेत्र में बुधवार रात सात बजे से बृहस्पतिवार सुबह चार बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। इस बीच एक सैन्य प्रवक्ता ने कहा है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

Open in App

श्रीलंका की पुलिस ने ईस्टर के दिन हुए आत्मघाती हमलों के बाद अब भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर कई क्षेत्रों में बुधवार को फिर से कर्फ्यू लगा दिया और 100 से अधिक लागों को गिरफ्तार किया। प्रशासन द्वारा देशभर से कर्फ्यू हटाने के कुछ ही घंटे बाद यह घोषणा की गयी।

‘‘न्यूज फर्स्ट’’ के अनुसार पुलिस प्रवक्ता एस पी रूवान गुणाशेखर ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी प्रांत और गांपाहा पुलिस क्षेत्र में बुधवार रात सात बजे से बृहस्पतिवार सुबह चार बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। इस बीच एक सैन्य प्रवक्ता ने कहा है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

श्रीलंका की वायुसेना के प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन गिहान सेनेविरात्ने ने कहा कि वायुसेना अवैध रूप से जमा होने और हिंसा के कृत्य पर रोक लगाने में मदद के लिए दिन-रात हेलीकॉप्टर तैनात करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के बारे में आसमान से फोटोग्राफिक सबूत हासिल करने तथा कानून तोड़ने वालों के खिलाफ ऐसे सबूत भेजने के लिए पहले ही कदम उठाये हैं।’’

गुणाशेखर ने बताया कि सबसे अधिक प्रभावित पश्चिमी प्रांत में मुस्लिम विरोधी हिंसा को लेकर कम से कम 78 लोग गिरफ्तार किये गये हैं। बाकी संदिग्ध देश के अन्य हिस्सों से गिरफ्तार किये गये हैं। इस बीच वित्त मंत्री मंगला समरवीरा ने कहा कि श्रीलंका को आतंकवादी हमले के बाद की स्थिति में अमेरिका या किसी अन्य देश से सेना बुलाने की जरूरत नहीं है। 

टॅग्स :श्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल