लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका बम ब्लास्ट: राष्ट्रपति ने आपातकाल एक महीने और बढ़ाया, 23 अप्रैल से हुआ था लागू

By भाषा | Updated: May 23, 2019 02:14 IST

श्रीलंका में 21 अप्रैल को तीन गिरिजाघरों और कई आलीशान होटलों पर आत्मघाती हमला हुए। इन हमलों में 258 लोगों की जान चली गई थी और 500 अन्य लोग घायल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका में ईस्टर रविवार पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद 23 अप्रैल को आपातकाल लागू किया गया था। इस्लामिक स्टेट समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन सरकार ने स्थानीय इस्लामिक चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

श्रीलंका में ईस्टर रविवार पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद देश में लागू किये गये आपातकाल को बुधवार को राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने एक और महीने के लिये बढ़ा दिया। इन बम धमाकों में करीब 260 लोगों की जान चली गई थी।

राष्ट्रपति ने "जन सुरक्षा" का हवाला देते हुए एक विशेष राजपत्र अधिसूचना के जरिये आपातकाल को एक महीना और बढ़ाया। आपातकालीन कानून पुलिस और सैन्य ताकतों को अदालत के आदेशों के बिना संदिग्धों को गिरफ्तार करने, हिरासत में लेने और पूछताछ करने की अनुमति देता है।

देश में 21 अप्रैल को तीन गिरिजाघरों और कई आलीशान होटलों को निशाना बनाने वाले नौ आत्मघाती हमलावरों के सफाये के लिए श्रीलंका में 23 अप्रैल को आपातकाल लागू किया गया था। इन हमलों में 258 लोगों की जान चली गई थी और 500 अन्य लोग घायल हुए थे। इसके बाद 23 अप्रैल को देश में आपातकाल लगाया गया था। इस्लामिक स्टेट समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन सरकार ने स्थानीय इस्लामिक चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद चलाए विभिन्न अभियानों के तहत पुलिस अभी तक 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

टॅग्स :श्रीलंका ब्लास्टश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल