लाइव न्यूज़ :

Sri Lanka Bomb Blast: 176 बच्चों ने अपने माता-पिता खो दिए

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 26, 2019 08:16 IST

Open in App
ठळक मुद्देलंका में 21 अप्रैल को सात आत्मघाती हमलावरों ने तीन चर्चों और एक लग्जरी होटल को निशाना बनाते हुए धमाके किए थे. 21 अप्रैल को हुए बम धमाकों में 176 बच्चों ने अपने माता-पिता में से किसी एक को या फिर दोनों को खो दिया.

एक मीडिया रिपोर्ट ने श्रीलंकाई कैथोलिक चर्च के प्रमुख के हवाले से कहा कि ईस्टर रविवार को हुए बम धमाकों में 176 बच्चों ने अपने माता-पिता में से एक को या दोनों को खो दिया. इन धमाकों में 258 लोगों की जान चली गई थी. श्रीलंका में 21 अप्रैल को सात आत्मघाती हमलावरों ने तीन चर्चों और एक लग्जरी होटल को निशाना बनाते हुए धमाके किए थे. इन धमाकों में 500 लोग घायल हुए थे.

सोमवार को कार्डिनल मैलकम रंजीत को उद्धृत करते हुए कहा, 21 अप्रैल को हुए बम धमाकों में 176 बच्चों ने अपने माता-पिता में से किसी एक को या फिर दोनों को खो दिया. चर्च इन समूहों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जिससे उन्हें इससे उबरने और सामान्य जीवन की तरफ लौटने में मदद की जा सके.

उन्होंने पिछले हफ्ते अपने रोम दौरे के दौरान यह बातें कहीं. उन्होंने कहा कि चर्च धमाकों में चर्चों को हुए नुकसान की भरपाई या उनकी साज-सज्जा पर अभी अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर रहा है क्योंकि सरकार ने इसे अपने हाथ में ले लिया है. इन धमाकों में कोलंबो के सेंट एंथनी चर्चा, पश्चिमी तटीय शहर नेगोंबो के सेंट सेबेस्टियन्स चर्च और पूर्वी शहर बट्टीकलोआ के एक चर्च को निशाना बनाया गया था जब वहां ईस्टर रविवार के मौके पर प्रार्थना चल रही थी.

टॅग्स :श्रीलंका ब्लास्टश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल