ईस्टर के मौके पर हुए आतंकी हमले के बाद श्रीलंका ने लगाया बुर्का पर प्रतिबंध

By विनीत कुमार | Published: April 29, 2019 01:59 PM2019-04-29T13:59:51+5:302019-04-29T13:59:51+5:30

श्रीलंकाई सरकार की ओर से देर रात इस बारे में एक आधिकारिक प्रेस रिलीज रविवार देर रात जारी की गई। ईस्टर पर हुए आतंकी हमले में 250 से ज्यादा लोग मारे गये थे।

sri lanka banned burqa and face covers after terrorist attack on easter | ईस्टर के मौके पर हुए आतंकी हमले के बाद श्रीलंका ने लगाया बुर्का पर प्रतिबंध

श्रीलंका में बुर्का पर प्रतिबंध

श्रीलंका की सरकार ने हाल में हुए आतंकी हमले के बाद बड़ा कदम उठाते हुए सभी तरह के बुर्का और चेहरों को ढकने पर रोक लगा दी है। ईस्टर के मौके पर 21 अप्रैल को श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 500 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे। श्रीलंका में बुर्का के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने मंजूरी दी।

श्रीलंकाई सरकार की ओर से देर रात इस बारे में एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के द्वारा सूचना जारी की गई। इसके अनुसार, 'चेहरे को ढकने का कोई भी जरिया जिससे किसी व्यक्ति की पहचान सामने आने में रूकावट हो उस पर एमरजेंसी नियमों के तहत रोक लगाई जाती है। यह फैसला राष्ट्रपति की ओर से लिया गया है ताकि आसानी से सभी की पहचान हो सके।'

बुर्का पर बैन का फैसला एक श्रीलंकाई सासंद के निजी तौर पर इस संबंध में प्रस्ताव पेश करने के बाद आया। दरअसल, एक मुस्लिम संगठन ऑल सेटलोन जमियाथुल उलेमा ने भी सुरक्षा बलों की मदद के लिहाज से मुस्लिम महिलाओं से बुर्का या नकाब नहीं पहनने की गुजारिश की थी। 

इससे पहले श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे ने कहा था कि वे बुर्का पर बैन के पक्ष में नहीं हैं। बता दें कि आतंकी हमले के बाद से ही श्रीलंका में आपाताकाल जैसे हालात हैं। बहरहाल, बुर्का पर बैन के साथ ही उन देशों के समूह में शामिल हो गया जिन्होंने आतंकवादियों को पुलिस से बचने या विस्फोटकों को छिपाने के लिए बुर्का का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए ऐसा किया।  बता दें कि कैमरून, गाबोन, मोरक्को, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, डेनमार्क, फ्रांस, बेल्जियम जैसे देशों सहित और उत्तर पश्चिम चीन के मुस्लिम बहुल प्रांत शिनजियांग में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध है।

Web Title: sri lanka banned burqa and face covers after terrorist attack on easter

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे