लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से संबंधित पॉडकास्ट में कंटेंट एडवाइजरी ऐड करेगी स्पॉटिफाई, जानें क्या है पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 31, 2022 10:28 IST

पॉपुलर ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई (Spotify) ने घोषणा की है कि वो कोविड-19 से संबंधित पॉडकास्ट के शुरुआत में कंटेंट एडवाइजरी ऐड करेगी। यह फैसला प्लेटफॉर्म पर कोरोना संक्रमण को लेकर दी गई गलत सूचना को ध्यान में रखकर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्पॉटिफाई कोविड-19 से संबंधित पॉडकास्ट में कंटेंट एडवाइजरी ऐड करेगीकंपनी ने यह घोषणा सिंगर नील यंग द्वारा प्लेटफॉर्म से अपने म्यूजिक को हटाये जाने के बाद की है

सैन फ्रांसिस्को: पॉपुलर ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई (Spotify) ने रविवार को ऐलान किया कि वो कोरोना महामारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए कोविड-19 पर चर्चा करने वाले पॉडकास्ट के श्रोताओं का मार्गदर्शन करना शुरू करेगी। कंपनी ने यह घोषणा सिंगर नील यंग द्वारा प्लेटफॉर्म से अपने म्यूजिक को हटाये जाने के बाद की है। 

बता दें कि नील यंग द्वारा अपने म्यूजिक को हटाये जाने के बाद उनके समर्थन में कई कलाकार सामने आए, जिन्होंने स्पॉटिफाई से अपने म्यूजिक को हटा लिया। दरअसल नील यंग ने हाल-फिलहाल में ही यह कदम उठाया क्योंकि उन्होंने स्पॉटिफाई से कहा था कि अगर वो जो रोगन और उनके बीच किसी एक को नहीं चुनते हैं तो वो उनके प्लेटफॉर्म से अपना म्यूजिक हटा लेंगे। ऐसे में यंग ने अपना म्यूजिक प्लेटफॉर्म से हटा दिया। मालूम हो, जो रोगन पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगा है। 

यही नहीं, इस मामले को लेकर यंग ने पिछले हफ्ते स्पॉटिफाई पर आरोप लगाते हुए एक ओपन लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने वैक्सीन के बारे में गलत जानकारी शेयर करने की बात की थी। यंग ने रोगन के पॉडकास्ट को लेकर यह लेटर लिखा था। इस लेटर में कहा गया था कि रोगन अपने पॉडकास्ट के जरिये कोविड-19 वैक्सीन को लेकर कई जानकारी शेयर कर रहे हैं। फिलहाल, स्पॉटिफाई के सीईओ की ओर से कहा गया है कि कंपनी कोविड-19 से जुड़े पॉडकास्ट से पहले एक कंटेंट एडवाइजरी जोड़ने पर काम कर रही है।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्पॉटिफाई के सीईओ डैनियल एक (Daniel Ek) ने इस मामले को लेकर कहा, "यह एडवाइजरी हमारे श्रोताओं के लिए है। इसमें श्रोताओं को कोरोना संक्रमण के बारे में सही जानकारी साझा की जाएगी। यह जानकारी वैज्ञानिकों और डॉक्टरों से बात करके दी जाएगी।" बताते चलें कि जो रोगन ने अपने पॉडकास्ट के जरिये नौजवानों को वैक्सीन को लेकर हतोत्साहित किया था। साथ ही, उन्होंने कोरोना के इलाज के लिए एंटी-पैरासिटिक ड्रग आइवरमेक्टिन के ऑफ-लेबल उपयोग को बढ़ावा दिया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत