लाइव न्यूज़ :

स्पेन ने काबुल निकासी अभियान समाप्त किया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 15:34 IST

Open in App

मैड्रिड, 27 अगस्त (एपी) स्पेन की सरकार ने कहा कि तालिबान-नियंत्रित अफगानिस्तान से स्पेनिश लोगों और अफगानों को लेकर दो सैन्य विमानों के शुक्रवार तड़के दुबई पहुंचने के साथ ही उसने इस देश (अफगानिस्तान) से अपना निकासी अभियान समाप्त कर दिया है। स्पेन की सरकार ने एक बयान में कहा है कि आखिरी उड़ानें स्पेनिश सहायता कर्मियों, अफगान सहयोगियों और उनके रिश्तेदारों के साथ-साथ अंतिम 81 सैनिकों और राजनयिकों को लेकर आईं। इन्हें स्पेन ने काबुल हवाई अड्डे पर रखा था और सभी के शुक्रवार शाम को मैड्रिड पहुंचने की उम्मीद है। बयान में कहा गया है कि स्पेन ने कुल 1,900 अफगान नागरिकों को निकाला है। इनमें न केवल स्पेनिश बलों और दूतावास के कर्मचारी और उनके रिश्तेदार शामिल हैं, बल्कि वे लोग भी हैं जिन्होंने अमेरिका, पुर्तगाल, यूरोपीय संघ, नाटो के साथ सहयोग किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

विश्वईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को अल कायदा और हमास के साथ आतंकी ग्रुप के तौर पर लिस्ट करेगा ईयू

भारतभारत-ईयू व्यापार समझौता महत्वाकांक्षी युवाओं और आत्मनिर्भर भारत के लिए है: 'मदर ऑफ ऑल डील' पर बोले पीएम मोदी

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात