लाइव न्यूज़ :

स्पेसएक्स का ऐतिहासिक प्रक्षेपण मौसम खराब होने की वजह से टला, 17 मिनट पहले लिया गया अहम फैसला

By भाषा | Updated: May 28, 2020 09:52 IST

स्पेसएक्स कंपनी ने इस अंतरिक्ष यान को बनाया है और इसे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र जाना था। यह पिछले तकरीबन एक दशक के बाग अंतरिक्ष यात्रियों के साथ होने वाली नासा की पहली अंतरिक्ष उड़ान है।

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार कोई निजी कंपनी अंतरिक्ष में मनुष्यों को भेजती, अब हालांकि इसे शनिवार के लिए टाला गया है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उपराष्ट्रपति माइक पेंस भी पहुंचे थे इस ऐतिहासिक क्षण को देखने

केप केनवेरल (अमेरिका):नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ स्पेसएक्स के रॉकेट का ऐतिहासिक प्रक्षेपण मौसम खराब होने की वजह से बुधवार को 17 मिनट पहले ही रोक दिया गया। प्रक्षेपण के लिए अब शनिवार दोपहर का समय निर्धारित किया गया है।

स्पेसएक्स कंपनी द्वारा निर्मित इस अंतरिक्षयान को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिए दोपहर में उड़ान भरनी थी जिससे यह पिछले तकरीबन एक दशक के बाद अंतरिक्ष यात्रियों के साथ होने वाली नासा की पहली अंतरिक्ष उड़ान होती। लेकिन बादल के गरजने और बिजली कड़कने के खतरे के चलते इसे टालना पड़ा।

अंतरिक्षयान से बिजली टकराने का खतरा था। स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से नासा के पायलट डग हर्ली और बॉब बेन्कन को उड़ान भरनी थी।

नासा के प्रशासक जिम ब्राइडेनस्टाइन ने ट्वीट किया, ‘‘आज प्रक्षेपण नहीं होगा। हमारे चालक दल के सदस्यों डग और बेन्कन की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।’’ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उपराष्ट्रपति माइक पेंस दोनों इस ऐतिहासिक क्षण को देखने पहुंचे थे।

स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क का सपना रही इस उड़ान से यह पहली बार होता कि कोई निजी कंपनी अंतरिक्ष में मनुष्यों को भेजती। अभी इस पर ट्रम्प और व्हाइट हाउस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है कि क्या वह अगले प्रक्षेपण के लिए फिर से फ्लोरिडा जाएंगे।

टॅग्स :नासाअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट