लाइव न्यूज़ :

स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट के परीक्षण की तैयारी कर रहा है दक्षिण कोरिया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 10:13 IST

Open in App

सियोल, 21 अक्टूबर (एपी) दक्षिण कोरिया अपने पहले स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट के परीक्षण की तैयारी कर रहा है, जिसे अधिकारियों ने उपग्रह प्रक्षेपण कार्यक्रम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम करार दिया है।

अगर मौसम संबंधी और अन्य परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो तीन-चरण वाले नूरी रॉकेट को बृहस्पतिवार अपराह्न करीब चार बजे प्रक्षेपित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य 1.5 टन स्टेनलेस स्टील और एल्यूमिनियम ब्लॉक को पृथ्वी से 600 से 800 किलोमीटर ऊपर कक्षा में ले जाना है।

दक्षिण कोरिया के विज्ञान मंत्रालय ने बताया कि इंजीनियर बुधवार रात 47 मीटर के रॉकेट को देश के एक मात्र अंतरिक्ष केंद्र ‘नारो अंतरिक्ष केंद्र’ के लॉन्च पैड पर ले गए। दक्षिण कोरिया 1990 के दशक की शुरुआत से ही अपने उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के लिए अन्य देशों पर निर्भर है, लेकिन अब वह अपनी प्रौद्योगिकी से उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजने वाला 10वां देश बनने की कोशिश कर रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि यह परीक्षण देश की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण होगा। देश 2030 तक चंद्रमा पर एक यान भेजने की भी योजना बना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल