लाइव न्यूज़ :

South Korea Plane Crash: कैसे हुआ कोरिया में विमान हादसा? जो निगल गया 179 जिंदगियां, जानें कारण

By अंजली चौहान | Updated: December 29, 2024 13:43 IST

South Korea Plane Crash: अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना का कारण पक्षी का टकराना या खराब मौसम हो सकता है

Open in App

South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया में एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 179 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुआ जब विमान उतर रहा था। विमान बैंकॉक से उड़ा था और 175 यात्रियों और 6 चालक दल के सदस्यों को लेकर मुआन एयरपोर्ट पर उतरने वाला था। दरअसल जेजू एयर की फ्लाइट 7C2216 सुबह करीब 9 बजे उतर रही थी।

स्थानीय मीडिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि दो इंजन वाला विमान बिना किसी लैंडिंग गियर के रनवे से फिसलकर दीवार से टकरा गया और आग का गोला बन गया। घटना की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान के कुछ हिस्सों में धुआँ और आग दिखाई दे रही है। इस घटना में दो लोगों की जान बच गई और उनका इलाज चल रहा है।

दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने कहा कि उसने आग पर काबू पाने के लिए 32 दमकल गाड़ियों और कई हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है। घटना के बाद मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी फ्लाइट्स को निलंबित कर दिया गया है।

परिवहन मंत्रालय के अनुसार, यात्रियों में दो थाई नागरिक शामिल थे और बाकी दक्षिण कोरियाई नागरिक माने जा रहे हैं। दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप ने अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि दुर्घटना के पीछे लैंडिंग गियर की खराबी हो सकती है।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि विमान लैंडिंग गियर में खराबी थी। इससे पहले विमान के लैंडिंग का पहला प्रयास विफल हो गया था। उन्होंने कहा कि हालांकि, विमान रनवे के अंत तक पहुंचने तक अपनी गति कम करने में विफल रहा और हवाई अड्डे के बाहरी किनारे पर दीवार से टकरा गया, जिससे विमान में आग लग गई।

हालांकि, स्थानीय अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि पक्षी के टकराने और प्रतिकूल मौसम के कारण दुर्घटना हुई। रॉयटर्स के अनुसार, मुआन फायर स्टेशन के प्रमुख ली जियोंग-ह्यून ने एक ब्रीफिंग के दौरान कहा, "दुर्घटना का कारण पक्षी के टकराने और प्रतिकूल मौसम की स्थिति माना जा रहा है। हालांकि, संयुक्त जांच के बाद सटीक कारण की घोषणा की जाएगी।" हालांकि, विमान दुर्घटना के कारण पर आधिकारिक बयान का इंतजार है।

टॅग्स :दक्षिण कोरियाविमान दुर्घटनाहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!