लाइव न्यूज़ :

सैन्य अभ्यास में फेल हुआ दक्षिण कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट, आग और विस्फोट से अफरातफरी, लोग मानते रहे इसे उत्तर कोरिया का हमला

By भाषा | Updated: October 5, 2022 10:53 IST

अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास के दौरान दक्षिण कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण विफल हो गया। इसे लेकर कई घंटों तक अधिकारियों की ओर से कोई बयान भी जारी नहीं किया गया। इसकी वजह से लोगों में अफरातफरी मच गई और कई तरह अफवाह शुरू हो गई।

Open in App

सियोल: दक्षिण कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल बुधवार को अमेरिका के साथ एक ‘लाइव-फायर ड्रिल’ के दौरान जमीन पर गिर गई। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने भी मंगलवार को एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था, जो जापान के ऊपर से गुजरते हुए प्रशांत महासागर में जा गिरी थी। यह मिसाइल अमेरिका के गुआम क्षेत्र को निशाना बनाने में सक्षम है।

पहले उत्तर कोरिया का हमला मानते रहे लोग

दक्षिण कोरिया की मिसाइल के गिरने के बाद विस्फोट होने और आग लग जाने की घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में लोग इसे उत्तर कोरिया का हमला मानते रहे क्योंकि सरकारी अधिकारियों ने कई घंटों तक विस्फोट पर कोई बयान जारी नहीं किया था।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि एक छोटी दूरी की ह्यूमू -2 मिसाइल शहर के बाहरी इलाके में वायु सेना के एक अड्डे के अंदर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे से आवासीय इलाके में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

अमेरिका ने चार मिसाइलों का किया टेस्ट

इस सैन्य अभ्यास के दौरान अमेरिकी सेना ने अपनी चार मिसाइलों का प्रक्षेपण किया जो ‘आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम’ का हिस्सा हैं, जबकि दक्षिण कोरिया ने भी एक अन्य ह्यूमू -2 का सफल प्रक्षेपण किया।

स्वदेशी मिसाइल उत्तर कोरिया के खिलाफ दक्षिण कोरिया की जवाबी हमले की रणनीति का हिस्सा है। यह रूसी-डिजाइन वाली इस्कंदर मिसाइल का एक संस्करण है, जो उत्तर कोरिया के पास भी है।

कांगनुंग के प्रतिनिधि एवं सत्तारूढ़ दल के सांसद क्वोन सेओंग-डोंग ने सोशल मीडिया पर मिसाइल के विफल प्रक्षेपण पर सवाल उठाए और सेना द्वारा इस घटना की विस्तृत जांच की मांग की। उन्होंने संयुक्त अभ्यास पर मीडिया का प्रतिबंध कायम रखते हुए विफल प्रक्षेपण के बारे में नोटिस जारी नहीं करने को लेकर भी सेना की आलोचना की। क्वोन ने कहा, ‘‘ यह गैर जिम्मेदाराना प्रतिक्रिया है। उन्होंने अभी तक कोई प्रेस विज्ञप्ति भी जारी नहीं की है।’’

सोशल मीडिया पर खबर फैलने के बाद सेना ने मानी खराबी की बात

दक्षिण कोरिया की सेना ने इंटरनेट पर यह खबर फैल जाने और सोशल मीडिया पर लोगों के इसको लेकर सवाल उठाने के बाद मिसाइल की खराबी की बात स्वीकार की। उल्लेखनीय है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाएं, उत्तर कोरिया के दक्षिण कोरिया पर हमला करने पर उससे निपटने की अपनी क्षमता दिखाने के लिए एक संयुक्त अभ्यास कर रही हैं। इसके तहत मिसाइल प्रक्षेपण के अलावा एफ-15 लड़ाकू विमान द्वारा बमबारी भी की जा रही है। 

टॅग्स :दक्षिण कोरियाअमेरिकाउत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा