लाइव न्यूज़ :

सूरीनाम के नए राष्ट्रपति होंगे भारतवंशी चंद्रिका प्रसाद संतोखी, पूर्व सैन्य तानाशाह डेसी बॉउटर्स की जगह ली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2020 18:10 IST

संतोखी ने ऐसे समय में सूरीनाम के नेतृत्व की बागडोर संभाली है जब उसके रिश्ते नीदरलैंड समेत दूसरे पश्चिमी देशों से खराब हो चुके हैं। देश इस समय आर्थिक संकट के दौर से भी गुजर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसंतोखी ऐसे समय में सूरीनाम के राष्ट्रपति के पद पर अपना बागडोर संभालने जा रहे है जब नीदरलैंड समेत दूसरे पश्चिमी देशों से उसके रिश्ते काफी खराब है।भारतवंशी चंद्रिका प्रसाद ने पूर्व राष्ट्रपति सैन्य तानाशाह डेसी बाउटर्स की जगह तो ले ली लेकिन उसके लिए यह काफी अहम घड़ी है।देश के पूर्व न्यायमंत्री व प्रोग्रेसिव रिफॉर्म पार्टी (पीआरपी) के नेता संतोखी को नेशनल एसेंबली ने सोमवार को राष्ट्रपति के रूप में सर्वसम्मति से चुना लिया।

न्यूयार्कः भारतवंशी चंद्रिका प्रसाद संतोखी को लैटिन अमेरिकी देश सूरीनाम का राष्ट्रपति चुन लिया गया है। चंद्रिका ने प्रतिद्वंदी दावेदार पूर्व सैन्य तानाशाह डेसी बॉउटर्स को हराया है। इसके पूर्व सैन्य तानाशाह डेसी बाउटर्स ही वहां के राष्ट्रपति थे। मालूम रहे मई में हुए चुनाव में पूर्व सैन्य तानाशाह डेसी बाउटर्स की नेशनल पार्टी ऑफ सूरीनाम हार गई थी।

संतोखी ने ऐसे समय में सूरीनाम के नेतृत्व की बागडोर संभाली है जब उसके रिश्ते नीदरलैंड समेत दूसरे पश्चिमी देशों से खराब हो चुके हैं। देश इस समय आर्थिक संकट के दौर से भी गुजर रहा है। कहा जा रहा है कि संतोखी ऐसे समय में सूरीनाम के राष्ट्रपति के पद पर अपना बागडोर संभालने जा रहे है जब नीदरलैंड समेत दूसरे पश्चिमी देशों से उसके रिश्ते काफी खराब है।

अब भारतवंशी चंद्रिका प्रसाद ने पूर्व राष्ट्रपति सैन्य तानाशाह डेसी बाउटर्स की जगह तो ले ली लेकिन उसके लिए यह काफी अहम घड़ी है जब उन्हें राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए सूरीनाम के अखंडता पर किसी तरह की दाग नहीं आए और अपने पद की गरिमा को भी बचाए रखने में सफल साबित हो।

कैरेबियन मीडिया कारपोरेशन (सीएमसी) की रिपोर्ट के अनुसार, देश के पूर्व न्यायमंत्री व प्रोग्रेसिव रिफॉर्म पार्टी (पीआरपी) के नेता संतोखी को नेशनल एसेंबली ने सोमवार को राष्ट्रपति के रूप में सर्वसम्मति से चुना लिया। इस दौरान संतोखी ने कहा कि देश फिलहाल आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है।

उनकी सरकार सूरीनाम को वापस पटरी पर लाने के लिए नीतियां बनाएगी। 61 वर्षीय संतोखी नीदरलैंड के पुलिस अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। वह सूरीनाम के मुख्य पुलिस आयुक्त रह चुके हैं। वर्ष 2005 के दौरान वह देश के न्याय मंत्री भी रह चुके हैं। संतोखी के सामने पश्चिमी देशों से सूरीनाम के संबंधों को बेहतर बनाने की भी चुनौती होगी।

टॅग्स :अमेरिकासंयुक्त राष्ट्रदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट