लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 13, 2021 10:07 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 13 दिसंबर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उनका उपचार किया जा रहा है। उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। उनके कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति रामफोसा ऐसे दिन संक्रमित पाए गए हैं जब देश में संक्रमण के दैनिक रिकॉर्ड 37,875 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक दिन पहले मामलों की संख्या 17,154 थी।

मंत्री मोंडली गुंगुबेले ने एक बयान में कहा कि दिन में पूर्व उप राष्ट्रपति एफडब्ल्यू डे क्लार्क के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम से बाहर निकलने के बाद राष्ट्रपति रामफोसा अस्वस्थ महसूस करने लगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ठीक हैं और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय रक्षा बल का दक्षिण अफ्रीकी स्वास्थ्य सेवा उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति टीकाकरण करा चुके हैं और केप टाउन में पृथकवास में हैं तथा अगले सप्ताह तक के लिए सारी जिम्मेदारियां उप राष्ट्रपति डेविड माबुजा को सौंप दी है। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति रामफोसा ने लोगों को आगाह किया है कि वे टीके की खुराक लें और एहतियात बरतें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ मेरे मित्र सिरिल रामफोसा के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

रविवार को रामफोसा के संपर्क में आए लोगों को कोविड-19 जांच की सलाह दी गई है। रामफोसा को इस सप्ताह के अंत में कोरोना कमांड काउंसिल से अहम जानकारियां दी जानी थीं क्योंकि देश में महामारी की चौथी लहर में संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और इसके पीछे कोरोना वायरस के स्वरूप ओमीक्रोन को वजह माना जा रहा है, जिसकी तीन सप्ताह पूर्व पहली बार पहचान दक्षिण अफ्रीका में हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं