लाइव न्यूज़ :

क्रिसमस के 4 दिन पहले गोलियों की बौछार?, ‘क्वानोक्सोलो’ पब में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 बंदूकधारियों ने 9 को भूना और 10 की हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2025 17:35 IST

South Africa: घटना शनिवार देर रात एक बजे से ठीक पहले ‘बेकर्सडेल’ कस्बे में हुई, जो जोहानिसबर्ग से 46 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका में तीन सप्ताह में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है।घटनास्थल से भागते समय भी अंधाधुंध गोलीबारी करते रहे।घटना के संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

जोहानिसबर्गः दक्षिण अफ्रीका के एक पब में शनिवार देर रात बंदूकधारियों के एक समूह द्वारा की गई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात एक बजे से ठीक पहले ‘बेकर्सडेल’ कस्बे में हुई, जो जोहानिसबर्ग से 46 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

 

दक्षिण अफ्रीका में तीन सप्ताह में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। पुलिस के अनुसार, एक सफेद मिनी-बस और एक सिल्वर रंग की कार में सवार लगभग 12 अज्ञात संदिग्धों ने बेकर्सडेल के टैम्बो इलाके में स्थित ‘क्वानोक्सोलो’ पब में ग्राहकों पर गोलियां चलाईं और घटनास्थल से भागते समय भी अंधाधुंध गोलीबारी करते रहे। पुलिस ने बताया कि इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 10 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस के मुताबिर, “अज्ञात बंदूकधारियों ने सड़कों पर कुछ लोगों को निशाना बना अंधाधुंध गोलीबारी की।”

प्रांतीय पुलिस आयुक्त मेजर जनरल फ्रेड केकाना ने एसएबीसी टेलीविजन को बताया कि मृतकों में से एक ऑनलाइन कार-हाइलिंग सेवा का चालक था, जो पब के बाहर खड़ा था। अपराध जांच विभाग ने अपराध पहचान इकाई के सहयोग से इस घटना के संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकाPoliceआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?