लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया यूजर्स का दावा- 'द सिम्पसंस' ने डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की भविष्यवाणी की थी, बहस जारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 14, 2024 13:08 IST

एक उपयोगकर्ता ने दावा किया कि डोनाल्ड ट्रम्प पर गोली चलने की की घटना की भविष्यवाणी द सिम्पसंस ने की थी। एपिसोड से स्क्रीनशॉट का एक सेट साझा करते हुए उपयोगकर्ता ने कहा कि "सिम्पसंस को कुछ समझाने की ज़रूरत है।"

Open in App
ठळक मुद्दे ट्रंप की रैली के दौरान हुई गोलीबारी की घटना से दुनिया भर में सनसनी फैल गईसोशल मीडिया यूजर्स का दावा- 'द सिम्पसंस' ने डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की भविष्यवाणी की थीद सिम्पसंस अपनी विचित्र भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है

नई दिल्ली: शनिवार को पेंसिल्वेनिया में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान हुई गोलीबारी की घटना से दुनिया भर में सनसनी फैल गई। विश्व नेताओं ने इस पर आश्चर्य व्यक्त किया है और हिंसा के ऐसे कृत्य की निंदा की है। हालांकि इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लोगों के एक वर्ग ने इस घटना को सर्वकालिक हिट शो द सिम्पसंस का हवाला देकर कहा कि इसकी भविष्यवाणी पहले ही हो चुकी थी। बता दें कि द सिम्पसंस अपनी विचित्र भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।

यह सब तब शुरू हुआ जब एक उपयोगकर्ता ने दावा किया कि डोनाल्ड ट्रम्प पर गोली चलने की की घटना की भविष्यवाणी द सिम्पसंस ने की थी। एपिसोड से स्क्रीनशॉट का एक सेट साझा करते हुए उपयोगकर्ता ने कहा कि "सिम्पसंस को कुछ समझाने की ज़रूरत है।"

एक अन्य ने कहा, "किसी भी तरह से द सिम्पसंस ने डोनाल्ड ट्रम्प को गोली लगने की भविष्यवाणी नहीं की थी।"

कुछ लोग यह जानकर हैरान रह गए कि द सिम्पसंस ने "वास्तव में डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के प्रयास की भविष्यवाणी की थी।"

बता दें कि ‘गॉड ब्लेस द यूएसए’ के नारों के बीच शनिवार शाम छह बजकर दो मिनट पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया के बटलर में एक मैदान में भीड़ का अभिवादन करते हुए मंच संभाला और कड़ी धूप के बीच अपना भाषण शुरू ही किया था कि कुछ मिनटों बाद गोलियां चलने की आवाज सुनायी देने लगी। ट्रंप रैली में अवैध सीमा पार के मामलों में वृद्धि के बारे में राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ बोल रहे थे तभी कम से कम पांच गोलियां चलने की आवाज सुनायी दी। 

जैसे ही सीक्रेट सर्विस के एजेंट उनकी ओर बढ़े तो ट्रंप ने अपना कान पकड़ लिया। एजेंटों के चिल्लाने पर वह जमीन पर बैठ गए। कुछ मिनटों बाद ट्रंप खड़े हुए, सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उन्हें घेर लिया था। उन्होंने ट्रंप के कान से खून बहने पर उन्हें मंच से बायीं ओर ले जाने की कोशिश की। ट्रंप ने कहा, ‘‘रुको, रुको, रुको।’’ इसके बाद उन्होंने भीड़ की ओर मुठ्ठी दिखायी और ‘‘फाइट’’ (लड़ो) शब्द बोलते सुनायी दिए। इसके बाद एजेंट उन्हें सीढ़ियों से नीचे काले रंग की एक एसयूवी में ले गए। 

ट्रंप ने कार में बैठने से पहले भी मुठ्ठी बांध पर हाथ हवा में लहराया। स्थानीय डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने कहा कि हमलावर और रैली में आए एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। हमले के तुरंत बाद जारी एक बयान में अधिकारियों ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का प्रयास था। ट्रंप के प्रचार अभियान दल ने बताया कि वह ‘ठीक’ हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा