लाइव न्यूज़ :

जर्मनी के चुनाव में सोशल डेमोक्रेट पार्टी ने मर्केल के ब्लॉक को हराया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 12:30 IST

Open in App

बर्लिन, 27 सितंबर (एपी) जर्मनी के आम चुनाव में मध्यमार्गी वामपंथी सोशल डेमोक्रेट पार्टी ने सर्वाधिक मत हासिल किए हैं और बेहद करीबी मुकाबले में निर्वतमान चांसलर एंजेला मर्केल की दक्षिणपंथी झुकाव वाले यूनियन ब्लॉक को हरा दिया। यह चुनाव सुनिश्चत करेगा कि यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में लंबे समय से नेता रहीं मर्केल का उत्तराधिकारी कौन होगा।

सोशल डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार एवं निवर्तमान वाइस चांसलर एवं वित्त मंत्री ओलाफ शोल्ज ने कहा, ‘‘चुनाव के नतीजे बेहद स्पष्ट जनादेश को दर्शाते हैं जो अब यह सुनिश्चित करेगा कि हम मिलकर जर्मनी में एक बेहतर, व्यावहारिक सरकार का गठन करें।’’

संघीय चुनाव में अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन के बावजूद मर्केल के यूनियन ब्लॉक ने कहा है कि वह सरकार गठन के लिए छोटे दलों से संपर्क करेगा, जबकि नए चांसलर के शपथ लेने तक मर्केल कार्यवाहक चांसलर बनी रहेंगी।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह सभी 299 सीटों की मतगणना में सोशल डेमोक्रेट ने 25.9 प्रतिशत वोट प्राप्त किए जबकि यूनियन ब्लॉक को 24.1 प्रतिशत वोट मिले।

पर्यावरणविदों की ग्रीन पार्टी 14.8 प्रतिशत वोट के साथ तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इसके बाद कारोबार सुगमता की पक्षधर फ्री डेमोक्रेट्स को 11.5 प्रतिशत वोट मिले। दोनों दल पहले ही इस बात के संकेत दे चुके हैं कि वे नयी सरकार के गठन में सहयोग कर सकते हैं। हालांकि जर्मनी में अब तक हुए आम चुनाव में किसी भी पार्टी को 31 प्रतिशत से कम वोट नहीं मिले थे।

यूनियन ब्लॉक का नेतृत्व मर्केल से अपने हाथ में लेने वाले नॉर्थ राइने-वेस्टफालिया प्रांत के गवर्नर आरमिन लैशेट अपनी पार्टी का जनाधार में जोश भरने में नाकाम रहे। उन्होंने कई गलत कदम भी उठाए। लैशेट ने कहा, ‘‘बेशक यह वोटों का नुकसान है जो अच्छा नहीं है।’’

लैशेट ने समर्थकों से कहा कि यूनियन के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे क्योंकि जर्मनी को भविष्य के लिए एक ऐसे गठबंधन की आवश्यकता है जो हमारे देश का आधुनिकीकरण करे। लैशेट और शोल्ज दोनों को ही ग्रीन पार्टी और फ्री डेमोक्रेट्स के समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं।

रविवार को हुई मतगणना में धुर दक्षिणपंथी ‘आल्टर्नेटिव फॉर जर्मनी’ 10.3 प्रतिशत वोट के साथ चौथे स्थान पर रही जबकि वाम दल को 4.9 प्रतिशत वोट मिले।

अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1949 के बाद यह पहली बार है जब डैनिश अल्पसंख्यक पार्टी एसएसडब्ल्यू संसद में एक सीट जीत पाई है। नतीजों से ऐसा प्रतीत होता है कि नयी सरकार के गठन में काफी जोड़ तोड़ करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल