लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में मरीजों को गांजा-भांग सेवन की इजाजत मिली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2019 14:15 IST

अमेरिका कोलंबिया सहित 10 राज्यों में मनोरंजन के लिए भी मारिजुआना के इस्तेमाल की अनुमति है जबकि 34 राज्यों में मेडिकल क्षेत्र में मारिजुआना का प्रयोग किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमारिजुआना को कानूनी वैधता प्रदान करवाने के लिए प्रयासरत मारिजुआना पॉलिसी प्रोजेक्ट ग्रुप ने इस फैसले का स्वागत किया है।फ्लोरिडा में अगले चुनाव में मनोरंजन के लिए मारिजुआना के इस्तेमाल पर वोटिंग हो सकती है।

अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में अब मरीजों को मारिजुआना (भांग-गांजा) का इस्तेमाल करने की अनुमति है। 2016 में मेडिकल क्षेत्र में मारिजुआना के इस्तेमाल के लिए संवैधानिक संशोधन किया गया था। हालांकि 2017 में रिक स्कॉट सरकार ने सभी रूपों में मारिजुआना के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था। सोमवार को रॉन डेसेंटिस की सरकार ने मारिजुआना पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को निरस्त कर दिया।

जनवरी में डेसेंटिस ने पदभार संभालने के कुछ समय बाद ही फ्लोरिडा विधायिका को एक बिल भेजने के लिए कहा था। बिल मारिजुआना से प्रतिबंध हटाने के लिए था। डेसेंटिस ने सोमवार को कहा, फ्लोरिडा के 70 फीसदी मतदाताओं ने 2016 में मेडिकल क्षेत्र में मारिजुआना के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। मतदाताओं की इच्छा को सुनिश्चित करने के लिए विधायिका में अपने सहयोगियों को धन्यवाद देता हूं। 

सीएनएन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मरीजों के पास अब अधिक विकल्प होंगे। नए कानून के अनुसार मरीजों को 35 दिन के अंतराल पर 2.5 औंस मारिजुआना लेने की इजाजत देता है। 18 साल के कम उम्र के रोगी भी मारिजुआना का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन उन्हें बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी होगी।

मारिजुआना को कानूनी वैधता प्रदान करवाने के लिए प्रयासरत मारिजुआना पॉलिसी प्रोजेक्ट ग्रुप ने इस फैसले का स्वागत किया है। इस ग्रुप ने कहा कि प्रतिबंध हटने से मरीजों को ज्यादा विकल्प मिलेगा। ग्रुप के एक प्रवक्ता ने कहा, मारिजुआना लेने के संबद्ध में डॉक्टरों द्वारा निर्णय लेना चाहिए, ये काम सरकारी अधिकारियों द्वारा नहीं की जानी चाहिए।

फ्लोरिडा में अगले चुनाव में मनोरंजन के लिए मारिजुआना के इस्तेमाल पर वोटिंग हो सकती है। वोटिंग 2022 या 2024 में हो सकती है। अमेरिका कोलंबिया सहित 10 राज्यों में मनोरंजन के लिए भी मारिजुआना के इस्तेमाल की अनुमति है जबकि 34 राज्यों में मेडिकल क्षेत्र में मारिजुआना का प्रयोग किया जा सकता है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा