लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने श्रीलंका में संसद का निलंबन हटाया, महिंदा राजपक्षे को कर चुके हैं प्रधानमंत्री नियुक्त

By भाषा | Updated: November 1, 2018 12:23 IST

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने महिंदा राजपक्षे को नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने और बर्खास्त प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के बारे में स्थिति को स्पष्ट करते हुये 27 अक्टूबर को दो असाधारण गजट नोटिस जारी किए थे।

Open in App

कोलंबो, एक नवंबर: श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने संसद का निलंबन हटा लिया है और देश में चल रहे मौजूदा गतिरोध को समाप्त करने के लिये सोमवार को विधायिका की बैठक बुलाई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

रानिल विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री पद से अचानक हटाए जाने के बाद देश में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था।

राष्ट्रपति सिरिसेना ने गत शुक्रवार को नाटकीय घटनाक्रम में विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री पद से हटाकर उनकी जगह पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।

सिरिसेना ने 16 नवंबर तक संसद को निलंबित कर दिया था। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका मकसद सांसदों को विक्रमसिंघे के पाले से राजपक्षे के समर्थन में लाने के लिये समय हासिल करना था, ताकि वह 225 सदस्यीय संसद में बहुमत के लिये 113 का आंकड़ा जुटा सकें।

सिरिसेना और संसद के स्पीकर कारू जयसूर्या के बीच कल इस मुद्दे पर चर्चा हुई। सिरिसेना ने बाद में संकेत दिया कि वह अगले सप्ताह संसद का सत्र बुला सकते हैं।

श्रीलंका संकट: मैत्रिपाला सिरिसेना ने महिंदा राजपक्षे को बनाया प्रधानमंत्री

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने महिंदा राजपक्षे को नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने और बर्खास्त प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के बारे में स्थिति को स्पष्ट करते हुये 27 अक्टूबर को दो असाधारण गजट नोटिस जारी किए थे।

कोलंबो गजट की खबर के अनुसार इनमें से पहला नोटिस विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री के पद से हटाने के बारे में था जबकि दूसरा राजपक्षे को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने से संबंधित था। विक्रमसिंघे को पद से हटाने के ऐलान के घंटों बाद ये नोटिस जारी हुये। इन घटनाक्रमों से देश में राजनीतिक संकट व्याप्त हो गया।

विक्रमसिंघे ने, हालांकि इस बात पर जोर दिया कि राजपक्षे को उनकी जगह शपथ दिलाना ’’अवैध और असंवैधानिक’’ है और वह देश की संसद में अपना बहुमत साबित कर देंगे।

यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के नेता विक्रमसिंघे ने 26 अक्टूबर को पद से हटाये जाने के बावजूद बतौर प्रधानमंत्री अपना कामकाज निपटाया था। उन्होंने दावा किया था कि ’’ मैं प्रधानमंत्री हूं और महिंदा राजपक्षे की नियुक्ति असंवैधानिक है।’’

टॅग्स :श्री लंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं 65-वर्षीय श्रीलंकाई महिला रशीना?, 18 साल तक कराची में अवैध विदेशी रही और जुर्माना भरने के लिए 22 लाख पाकिस्तानी रुपये नहीं...

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

क्रिकेटWomens World Cup 2025: अटापट्टू के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका ने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को 7 रन से हराया

क्रिकेटVIDEO: महिला विश्व कप के मैच में बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की कविशा दिलहारी अजीब तरीके से हुई स्टपिंग, सभी हैरान

क्रिकेटSLW vs SAW: आईसीसी महिला विश्वकप में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के करीब पहुंचा दक्षिण अफ्रीका

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद