लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर ने भारत से आने वाले पास धारकों, यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: April 23, 2021 12:16 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 23 अप्रैल पिछले 14 दिन में भारत की यात्रा पर गए सभी दीर्घकालिक पास धारकों और अल्पावधि की यात्रा करने वाले लोगों के 24 अप्रैल से सिंगापुर में प्रवेश करने या यहां से गुजरने पर प्रतिबंध रहेगा। एक खबर के अनुसार कोविड-19 के खिलाफ उठाए गए कदमों के तहत यह फैसला किया गया है।

शिक्षा मंत्री और महामारी से निपटने के लिए बनाए गए मंत्रियों के कार्यसमूह के सह-अध्यक्ष लॉरेंस वॉंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह फैसला उन लोगों पर भी लागू होगा जिन्होंने सिंगापुर में प्रवेश की अनुमति पहले ही ले रखी थी।

इसके अतिरिक्त हाल ही में भारत की यात्रा करने वाले और बृहस्पतिवार रात 11.59 बजे तक 14 दिन की घर में रहने की अवधि पूरी नहीं करने वाले लोगों को अपने निवास स्थानों के बजाय निर्धारित केंद्रों पर पृथक-वास केंद्रों में अतिरिक्त सात दिन रहना होगा।

ऐसे लोगों को तीन बार पीसीआर जांच करानी होगी। उन्हें आगमन के वक्त, पृथक-वास के 14वें दिन तथा पृथक-वास समाप्त होने से पहले यह परीक्षण कराना होगा।

भारत से सिंगापुर आने वाले अनेक लोग निर्माण, समुद्र और प्रसंस्करण क्षेत्रों में काम करते हैं तथा सामूहिक आवास स्थलों (डॉरमेट्री) में रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा