लाइव न्यूज़ :

Singapore Police: 2023 में 500 प्रवासी घरेलू कामगार से ठगी, गृह मंत्री षणमुगम ने संसद में कहा, भारत, श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशियाई देश के मजदूर!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2024 12:59 IST

Singapore Police: गृह मंत्री के.षणमुगम ने संसद को बताया कि 2023 में लगभग 500 प्रवासी घरेलू कामगार ठगी का शिकार हुए। यह 2022 की तुलना में 18 फीसदी ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देधोखाधड़ी के 423 मामले दर्ज किए गए थे।ठगी के नवीनतम तरीकों के बारे में बताया जाता है।समुदाय में ठगी की रोकथाम के लिए मददगार बन सकें।

Singapore Police: सिंगापुर में पिछले साल 500 प्रवासी घरेलू कामगार ठगी का शिकार हुए हैं। गृह मंत्री के.षणमुगम ने यह जानकारी दी। सिंगापुर में ज्यादातर घरेलू कामगार भारत, श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से आते हैं। संसद में बुधवार को एक सवाल का जवाब देते हुए षणमुगम ने कहा कि एजेंसियां सिंगापुर में कार्यरत श्रमिकों के लिए नियमित रूप से धोखाधड़ी रोधी जागरूकता अभियान संचालित करती हैं। षणमुगम ने संसद को बताया कि 2023 में लगभग 500 प्रवासी घरेलू कामगार ठगी का शिकार हुए। यह 2022 की तुलना में 18 फीसदी ज्यादा है।

उस वर्ष धोखाधड़ी के 423 मामले दर्ज किए गए थे। षणमुगम ने ऐसे मामलों में श्रमिकों के बीच जागरुकता बढ़ाने पर एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि जनशक्ति मंत्रालय के एक कार्यक्रम के तहत कामगारों को ऐसे उपाय सिखाए जाते हैं जिनसे वे धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकते हैं। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के मुताबिक षणमुगम ने कहा, “उन्हें ठगी के नवीनतम तरीकों के बारे में बताया जाता है।

ताकि वे धोखाधड़ी का पता लगाने और अपने समुदाय में ठगी की रोकथाम के लिए मददगार बन सकें।” साल 2023 में हुई ठगी के आंकड़ों के अनुसार ऐसे मामलों की संख्या 46,563 है। पुलिस ने पूर्व में कहा था कि 2021 में विदेश घरेलू कामगारों को इंटरनेट के जरिए प्रेम जाल में फंसाने और ऋण देने के नाम पर ठगी करने जैसे मामले सबसे ज्यादा सामने आए। 

टॅग्स :सिंगापुरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल