लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर की कंपनियों ने दक्षिण एशिया के श्रमिकों को आने की अनुमति देने के सरकार के कदम की सराहना की

By भाषा | Updated: October 27, 2021 09:25 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 27 अक्टूबर सिंगापुर की कंपनियों ने भारत, बांग्लादेश और अन्य दक्षिण एशियाई देशों के लिए अपनी सीमा फिर से खोलने के सरकार के कदम का स्वागत किया है क्योंकि इससे निर्माण क्षेत्र में श्रमिकों की कमी दूर हो सकेगी। हालांकि, कंपनियां श्रम प्रधान निर्माण क्षेत्र के लिए श्रमशक्ति की अनुमति देने वाले कदमों पर स्पष्टता चाहती हैं।

‘चैनल न्यूज एशिया’ की खबर के मुताबिक, कोविड-19 महामारी की वजह से लागू प्रतिबंधों के कारण यहां कई कंपनियां श्रमिकों की कमी से जूझ रही हैं। अब जब सरकार ने अपनी सीमा फिर से खोल दी है तो कंपनियों ने अनिश्चितता जाहिर की है कि बुधवार से कितनी संख्या में दक्षिण एशियाई देशों से श्रमिकों को यहां आने की अनुमति दी जाएगी।

सिंगापुर ने बांग्लादेश, भारत, म्यांमा, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के यात्रियों को मंगलवार देर रात 11 बजकर 59 मिनट से देश में प्रवेश की अनुमति दे दी है। हालांकि इसमें लघु अवधि के लिए आने वाले यात्री शामिल नहीं हैं।

‘स्ट्रेट्स कंस्ट्रक्शन’ कंपनी ने इन कदमों का स्वागत किया। इसके ज्यादातर श्रमिक दक्षिण एशियाई हैं। चैनल ने कंपनी के कार्यकारी निदेशक केनेथ लू को यह कहते हुए उद्धृत किया कि जिस संख्या में श्रमिक आ रहे हैं, वह यहां से जा रहे लोगों की संख्या की तुलना में कम हैं।

इन देशों के यात्री श्रेणी-चार प्रतिबंधों के दायरे में आते हैं, जिनके तहत कोविड-19 प्रतिबंधों के मद्देनजर समर्पित केंद्रों में उनके लिए 10 दिन तक पृथकवास में रहना अनिवार्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब