लाइव न्यूज़ :

Sindh Kandhkot tehsil Rocket Launcher: मैदान में खेलते समय बच्चों को रॉकेट लॉन्चर का खोल मिला, विस्फोट होने से पांच बच्चों सहित एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 27, 2023 17:40 IST

Sindh Kandhkot tehsil Rocket Launcher: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बुधवार को एक मकान में रॉकेट लॉन्चर के खोल में विस्फोट होने से पांच बच्चों सहित एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे मृतकों में पांच बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।महानिरीक्षक को ‘विस्तृत रिपोर्ट’ सौंपने का निर्देश दिया। सिंध के मुख्यमंत्री मकबूल बकर ने प्रांतीय महानिरीक्षक से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।

Sindh Kandhkot tehsil Rocket Launcher: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बड़ा हादसा हो गया। रॉकेट लॉन्चर के खोल में विस्फोट होने से 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बुधवार को काशमोर जिले के कंधकोट तहसील के मेहवल शाह इलाके में एक घर में रॉकेट लॉन्चर का गोला फटने से 5 बच्चों सहित नौ लोगों की जान चली गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।

कशमोर-कंधकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहेल खोसा ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में पांच बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि घायल महिला को कंधकोट से लरकाना अस्पताल रेफर किया गया था, जबकि मृतकों के शवों को कंधकोट सिविल अस्पताल लाया गया।

एसएसपी खोसा ने बताया कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है और इलाके को घेर लिया है। बच्चों को खेलते समय एक रॉकेट मिला और वे उसे घर ले आए, जहां विस्फोट हो गया। एसएसपी ने कहा कि आगे की जांच चल रही है और कंधकोट सिविल अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। 

कशमोर-कंधकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहिल खोसा ने बताया कि मैदान में खेलते समय बच्चों को एक रॉकेट लॉन्चर का खोल मिल गया और वे उसे अपने घर ले आए। उन्होंने बताया कि घर में उसमें विस्फोट हो गया और पांच बच्चों और दो महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि विस्फोट में पांच अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और इस संबंध में जांच जारी है तथा कंधकोट के सरकारी अस्पताल में ‘आपातकाल’ घोषित कर दिया गया है। ‘डॉन न्यूज’ की खबर के अनुसार, सिंध के मुख्यमंत्री मकबूल बकर ने प्रांतीय महानिरीक्षक से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है कि कशमोर जिले के कंधकोट तहसील के जांगी सुबजवाई गोथ गांव तक रॉकेट लॉन्चर कैसे पहुंचा। बकर ने इस घटना पर दुख जताते हुए महानिरीक्षक को ‘विस्तृत रिपोर्ट’ सौंपने का निर्देश दिया। 

टॅग्स :Pakistan ArmyPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत