लाइव न्यूज़ :

भारत की आपत्ति के बाद पाक ने दी सफाई, कहा-नहीं बदला किसी सिख का धर्म

By IANS | Updated: December 21, 2017 20:19 IST

पाकिस्तान ने गुरुवार को मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया, जिसमें खैबर पख्तूनवा प्रांत में कुछ सिखों को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किए जाने की बात कही गई थी।

Open in App

पाकिस्तान ने गुरुवार को मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया, जिसमें खैबर पख्तूनवा प्रांत में कुछ सिखों को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किए जाने की बात कही गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि हंगू की घटना के बारे में गलत सूचना फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सिखों सहित कुछ दुकानदारों का स्थानीय अधिकारियों के साथ विवाद हो गया। संबंधित अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया और मामले में औपचारिक जांच का आदेश दे दिया गया है।

फैसल ने कहा कि पाकिस्तान की धर्म की स्वतंत्रता व सभी अल्पसंख्यकों के अधिकार की सुरक्षा की प्रतिबद्धता बनी हुई है।

इससे पहले भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने धर्मातरण का मुद्दा पाकिस्तान के अधिकारियों के समक्ष उठाने का वादा किया था। भारत ने मंगलवार को कहा था कि वह सिख समुदाय के कुछ सदस्यों के पाकिस्तान में इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर करने संबंधी रिपोर्ट पर पाकिस्तान से बात करेगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि था हम पाकिस्तान सरकार के साथ इस मुद्दे पर उच्चस्तर पर बात करेंगे।

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया था कि खैबर पख्तूनवा प्रांत के हंगू जिले के सिख समुदाय के सदस्यों ने उपायुक्त शाहिद महमूद से कहा कि सहायक आयुक्त तहसील ताल याकूब खान कथित तौर पर सिखों को इस्लाम अपनाने को मजबूर कर रहे हैं।

शिकायतकर्ता फरीद चंद सिंह के हवाले से कहा गया था कि समुदाय के लोग इस इलाके में 1901 से मुस्लिमों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रह रहे हैं। हंगू जिले के निवासियों ने सिख लोगों को कभी नुकसान नहीं पहुंचाया। 

टॅग्स :पाकिस्तानविश्व समाचारपाकिस्तान उच्चायोगसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा