लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पेशावर में सिख दुकानदार की हत्या, लगातार दो दिनों में सिखों पर हुआ दूसरा हमला, 300 सिख परिवारों में भारी दहशत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 25, 2023 08:27 IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर स्थित रशीदगढ़ी बाजार में बीते शनिवार को 32 साल के मनमोहन सिंह नाम के एक सिख दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देखैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर स्थित रशीदगढ़ी बाजार में सिख दुकानदार की गोली मारकर हत्यासिखों पर दो दिनों में लगातार दो हमले, एक में गई गई जान, दूसरे में सिख युवक बाल-बाल बचा दोनों घटनाओं के बाद पेशावर में रहने वाले पश्तून सिखों के 300 परिवारों में भारी दहशत है

इस्लामाबाद:पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मौजूदा शहबाज शरीफ सरकार अल्पसंख्य हिंदुओं और सिखों की लगातार हो रही हत्याओं को रोकने में असफल है। खबरों के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर स्थित रशीदगढ़ी बाजार में बीते शनिवार को 32 साल के मनमोहन सिंह नाम के एक सिख दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस घटना से पूर्व शुक्रवार को भी ऐसा ही एक वाकया हुआ था, जिसमें अज्ञात हमलावरों ने एक अन्य सिख दुकानदार तरलोक सिंह को गोली मार दी थी, लेकिन हमले में तरलोक सिंह की जान बच गई। समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार मनमोहन सिंह की हुई हत्या के बारे में स्थानीय चश्मदीद सिखों ने बताया कि घटना शनिवार को उस वक्त हुई जब सौंदर्य प्रसाधन की दुकान चलाने वाला मनमोहन सिंह दुकान बंद करने के बाद रात में लगभग 8 बजे घर की तरफ जा रहा था।

मनमोहन अभी ऑटोरिक्शा में सवार हुआ ही था कि तभी दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसे बेहद नजदीक से गोली मार दी और मौके पर ही मनमोहन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों की गोली का शिकार हुआ मनमोहन परिवार में अकेला कमाने वाला था, उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी, बेटा और एक भाई है।

पेशावर सिख समाज के अनुसार सारी सरकारी औपचारिकताओं के पूरी होने के बाद मृत मनोहन के पार्थिव शरीर को गुरुद्वारा भाई जोगा सिंह ले जाया जा रहा है, जहां पेशावर में रहने वाला सिख समुदाय मनमोहन को श्रद्धांजलि देगा और फिर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वहीं अगर शुक्रवार को हुए एक अन्य सिख दुकानदार तरलोक सिंह पर हुए जानलेवा हमले की बात करें तो स्थानीय समाचार मंच "द खुरासान डायरी" की रिपोर्ट में बताया गया है कि शुक्रवार की शाम में सिख दुकानदार तरलोक सिंह को हमलावरों ने निशाना बनाया। हमलावरों ने जान लेने की नीयत से तरलोक पर कुल सात गोलियां चलाईं, लेकिन करिश्माई रूप से वो इस हमले में जान बचाने में कामयाब रहा। बताया जा रहा है कि तरलोक पर हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) ने ली है।

इन दोनों घटनाओं के बाद पेशावर में रहने वाले पश्तून सिखों के 300 परिवारों में भारी दहशत है। सिख समुदाय के सदस्यों का कहना है कि वो लगातार हो रही इस तरह की हिंसा के कारण खतरे में जी रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए कोई ठोक कदम नहीं उठाया जा रहा है। पेशावर में लगातार सिखों पर हो रहे हैं।

इस साल मार्च में भी अज्ञात हमलावरों ने एक सिख दुकानदार दयाल सिंह की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपनी दुकान के अंदर बैठा था। इससे पहले की बात करें तो 30 सितंबर 2021 को पेशावर के ही फरिकाबाद में हकीम सतनाम सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। वहीं 15 मई 2022 को रणजीत सिंह और कुलजीत सिंह नाम के दो सिखों की बट्टा ताल चौक स्थित उनके दुकानों पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

टॅग्स :पाकिस्तानPeshawarसिखहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट