लाइव न्यूज़ :

Sierra Leone Blast: तेल टैंकर में विस्फोट, ट्रक ने टैंकर को मारी टक्कर, 92 लोग जिंदा जले, 100 अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 6, 2021 17:45 IST

Sierra Leone Blast: कनॉट अस्पताल के मुर्दाघर में शनिवार सुबह तक 92 शव लाए जाने की सूचना है। गंभीर रूप से झुलसे हुए लगभग 30 पीड़ितों के बचने की उम्मीद नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।गंभीर रूप से झुलसे कुछ लोग दर्द से कराह रहे थे।वीडियो में रात को विशाल आग का गोला जलता हुआ दिखाई दे रहा है।

फ्रीटाउनः अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी में भीषण हादसा हो गया। ट्रक ने टैंकर को टक्कर मार दी। तेल टैंकर में विस्फोट में 92 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

फ्रीटाउन के पूर्व में उपनगर वेलिंगटन में एक बस के टैंकर से टकराने के बाद शुक्रवार देर रात यह विस्फोट हुआ। स्टॉफ सदस्य फोदे मूसा के अनुसार, कनॉट अस्पताल के मुर्दाघर में शनिवार सुबह तक 92 शव लाए जाने की सूचना है। गंभीर रूप से झुलसे हुए लगभग 30 पीड़ितों के बचने की उम्मीद नहीं है।

घायल लोग जिनके कपड़े विस्फोट के बाद लगी आग में जल गए थे, वे स्ट्रेचर पर नग्न अवस्था पड़े थे। विस्फोट के बाद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा प्राप्त वीडियो में रात को विशाल आग का गोला जलता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे कुछ लोग दर्द से कराह रहे थे।

इस बीच राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो, जो शनिवार को संयुक्त राष्ट्र की जलवायु वार्ता में भाग लेने के लिए स्कॉटलैंड में थे, ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जिन परिवारों ने अपनों को खोया है और जो लोग झुलस गए हैं, उनके साथ मेरी गहरी सहानुभूति है।’’

उपराष्ट्रपति मोहम्मद जुल्देह जलोह ने रातभर दो अस्पतालों का दौरा किया और कहा कि सिएरा लियोन की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी और अन्य आपातकाल के मद्देनजर ‘‘अथक प्रयास’’ करेंगे। उन्होंने अपने फेसबुक पृष्ठ पर कहा, ‘‘हम सभी इस राष्ट्रीय त्रासदी से बहुत दुखी हैं, और यह वास्तव में हमारे देश के लिए एक कठिन समय है।’’ 

टॅग्स :AAGSouth Africa
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

क्रिकेटटी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा बाहर, इन खिलाड़ी को मौका

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल