लाइव न्यूज़ :

काबुल आत्मघाती हमलों से स्तब्ध चीन ने कहा, आतंकी खतरों से निपटने के लिये सहयोग करते रहेंगे

By भाषा | Updated: August 27, 2021 17:06 IST

Open in App

चीन ने काबुल हवाई अड्डे पर हुए हमलों पर हैरानी जताते हुए शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति ''जटिल और गंभीर'' बनी हुई है और बीजिंग आतंकवादी खतरों से निपटने व युद्ध से तबाह देश को आतंकवाद का अड्डा बनने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने यहां मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि काबुल स्थित चीनी दूतावास ने बताया है कि आत्मघाती हमलों में कोई चीनी हताहत नहीं हुआ।झाओ ने कहा, “चीन काबुल हवाई अड्डे के पास हुए विस्फोटों से स्तब्ध है, जिसमें बड़े पैमाने पर लोग हताहत हुए हैं। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।'' गौरतलब है कि काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को हुए दो आत्मघाती हमलों और बंदूकधारियों द्वारा अफगान नागरिकों पर किये गए हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 13 अमेरिकी सैनिक शामिल हैं। इस्लामिक स्टेट खुरासान अथवा आईएसआईएस-के ने हमले की जिम्मेदारी ली है। झाओ ने कहा, “इस घटना से पता चला है कि अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति जटिल और गंभीर बनी हुई है। हमें उम्मीद है कि संबंधित पक्ष वहां की स्थिति को सही ढंग से बदलने और अफगान लोगों व विदेशी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपाय कर सकते हैं।'' उन्होंने कहा, ''हम आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करेंगे और अफगानिस्तान को फिर से आतंकवाद का अड्डा बनने से रोकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतईरान में 9000 भारतीय?, MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- एडवाइजरी के बाद कई स्वदेश लौटे, घर लौटे कतर में फंसे 500 भारतीय, वीडियो

भारतदीपू दास-अमृत मंडल की पीट-पीट कर हत्या, विदेश मंत्रालय ने कहा-बांग्लादेश अंतरिम सरकार कार्यकाल में 2,900 से अधिक घटना

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत