लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में शिया हजारा समुदाय ने 11 खनिकों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: January 4, 2021 19:34 IST

Open in App

कराची, चार जनवरी पाकिस्तान के शिया समुदाय के सदस्यों ने समुदाय के 11 कोयला खनिकों की इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों द्वारा अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हत्या किये जाने के खिलाफ प्रांत की राजधानी क्वेटा में प्रदर्शन किया जिससे वहां की कई सड़कें बाधित हुईं। यह जानकारी सोमवार को मीडिया की खबर से मिली।

‘जियो न्यूज’ के अनुसार प्रांतीय राजधानी शहर में हजारा समुदाय के सदस्यों के प्रदर्शन में कुछ राजनीतिक दल भी शामिल हुए जिन्होंने मांग की कि बलूचिस्तान सरकार या तो हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को गिरफ्तार करे या इस्तीफा दे।

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों ने रविवार को अपहरण करने के बाद अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय के 11 कोयला खनिकों की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस खनिकों को माछ क्षेत्र से अपहृत करने के बाद आतंकवादियों ने नजदीक से गोली मारी। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

मजलिस वाहदत-ए-मुसलमीन (एमडब्ल्यूएम) के नेता सैयद मुहम्मद आगा रज़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान को पीड़ित परिवारों से मिलने और उन्हें आश्वस्त करने के लिए क्वेटा आना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन के कारण क्वेटा की एयरपोर्ट रोड पर बलेली चेकपोस्ट से चौराहे तक के मार्ग पर यातायात जाम लग गया जिससे दर्जनों वाहन फंस गए और यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

विभिन्न हजारा राजनीतिक दलों और संगठनों ने माछ नरसंहार पर आगे बढ़ने की रणनीतियों पर चर्चा के लिए एक बैठक की।

बलूचिस्तान सरकार ने किसी भी सुरक्षा चूक से इनकार किया और उसके प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने बताया कि घटना एक आतंकवादी कृत्य का परिणाम है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने खनिकों की हत्या की निंदा की है तथा इस घटना को ‘‘कायराना एवं आतंकवाद का एक और अमानवीय कृत्य करार दिया है।’’

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने भी इस घटना की निंदा की और संबंधित अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मांगी है।

पुलिस के अनुसार, आतंकवादी उन दो कमरों में घुसे जहां खनिक रहते थे और उन्हें अगवा कर लिया, उनके हाथ-पैर बांध दिए और उनकी एक पहाड़ी के पास गोली मारकर हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला