लाइव न्यूज़ :

शी जिनपिंग एक बार फिर चीन के राष्ट्रपति चुने गए, केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष भी दोबारा बने

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 18, 2018 06:47 IST

शी साल 2013 में चीन के राष्ट्रपति बने थे। उन्हें केंद्रीय सैन्य आयोग का अध्यक्ष भी दोबारा निर्वाचित किया गया।

Open in App

बीजिंग, 18 मार्च। चीन की संसद ने शी जिनपिंग को एक बार फिर देश का राष्ट्रपति चुन लिया जबकि उनके करीबी सहयोगी वांग किशान उपराष्ट्रपति चुने गए। शी (64) का दोबारा निर्वाचित होना एक तरह से औपचारिकता मात्र थी क्योंकि चीन के शीर्ष निकाय ने 11 मार्च को संविधान के उस नियम को खत्म कर दिया, जिसके अंतर्गत राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए दो बार का कार्यकाल ही निश्चित था। 

शी साल 2013 में चीन के राष्ट्रपति बने थे। उन्हें केंद्रीय सैन्य आयोग का अध्यक्ष भी दोबारा निर्वाचित किया गया। शी की तरह ही वांग की नियुक्ति भी हैरान कर देने वाली नहीं रही। वांग(69) को शी का काफी भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है और उन्होंने देश में भ्रष्टाचार रोधी अभियान की अगुवाई की है।

जहां शी के पक्ष में सभी 2,970 वोट पड़े, वहीं वांग के निर्वाचन के खिलाफ मात्र एक वोट पड़ा। पिछले वर्ष, वांग को कम्युनिस्ट पार्टी के सात सदस्यीय स्थायी समिति से बाहर होना पड़ा था क्योंकि इस समिति में बने रहने की अधिकतम आयुसीमा 68 वर्ष ही है। इसके बावजूद उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद देश में उनके प्रभाव में कोई कमी नहीं आएगी। 

इसके अलावा ली झांशु एनपीसी के चेयरपर्सन चुने गए। ली स्थायी समिति के सदस्य हैं और शी के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी में शी के प्रभाव को बढ़ाने में मदद की है। चीनी संसद में वार्षिक सत्र चल रहा है और इस दौरान संसद में बेहतर कार्य के लिए मंत्रिमंडल में बदलाव की योजना के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया। सरकार में बदलाव के अंतर्गत चीन के विदेश मंत्री को देश के शीर्ष राजनयिक स्टेट काउंसिलर का दर्जा दिया जा सकता है। 

टॅग्स :चीनजी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?