लाइव न्यूज़ :

अगर पीएमएल-एन अगला आम चुनाव जीतती है तो नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री होंगे: शहबाज शरीफ

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 31, 2023 16:03 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी पीएमएल-एन अगले आम चुनाव में विजयी होती है तो उनके बड़े भाई नवाज शरीफ देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशहबाज शरीफ कहा कि 2019 से लंदन में रह रहे उनके बड़े भाई अगले कुछ सप्ताह में देश लौटेंगे।उन्होंने कहा कि तीन बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ पाकिस्तान लौटने पर कानून का सामना करेंगे।नवाज शरीफ को देश के उच्चतम न्यायालय ने 2017 में अयोग्य घोषित कर दिया था।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि यदि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन)आगामी आम चुनाव में सत्ता में लौटती है तो पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ देश के अगले प्रधानमंत्री हेांगे। शहबाज ने 'जियो न्यूज' के एक कार्यक्रम में रविवार को कहा कि 2019 से लंदन में रह रहे उनके बड़े भाई अगले कुछ सप्ताह में देश लौटेंगे। 

उन्होंने कहा कि तीन बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ (73) पाकिस्तान लौटने पर कानून का सामना करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्देश पर तैयार की गई एक मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकीय कारणों से विदेश भेजा गया था। 

नवाज शरीफ को देश के उच्चतम न्यायालय ने 2017 में अयोग्य घोषित कर दिया था। वह 2018 में 'पनामा पेपर' मामले में न्यायालय के फैसले के बाद सार्वजनिक पद संभालने के लिए आजीवन अयोग्य हो गए। लाहौर उच्च न्यायालय से चिकित्सकीय आधार पर चार सप्ताह की जमानत मिलने के बाद लंदन रवाना होने से पहले नवाज शरीफ अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल की जेल की सजा काट रहे थे। 

शहबाज ने कहा कि 12 अगस्त की आधी रात 12 बजे कार्यकाल पूरा होने से कुछ दिन पहले नेशनल असेंबली (एनए) के भंग होने की अधिसूचना राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को भेजी जाएगी। पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने कहा कि पीएमएल-एन आम चुनावों में सहयोगी दलों के साथ सीटों के समायोजन का प्रयास करेगी। 

उन्होंने कहा कि पार्टी उन निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी जहां आम सहमति नहीं बन पाएगी। उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों, पीएमएल-एन के सर्वोच्च नेता नवाज शरीफ और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता राजा रियाज के साथ विचार-विमर्श के बाद कार्यवाहक व्यवस्था पर सहमति बनायी जाएगी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :नवाज शरीफशहबाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी