लाइव न्यूज़ :

रूस के कजान के स्कूल में गोलीबारी में सात छात्रों की मौत : रूसी गवर्नर

By भाषा | Updated: May 11, 2021 15:53 IST

Open in App

मास्को, 11 मई (एपी) रूस के शहर कज़ान के एक स्कूल में मंगलवार की सुबह हुई गोलीबारी में कम से कम सात छात्रों की मौत हो गयी जबकि 16 अन्य घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक रूसी गवर्नर ने इसकी जानकारी दी ।

रूस के ततारस्तान रिपब्लिक के गवर्नर रूस्तम मिन्निखानोव ने बताया कि मंगलवार को हुयी गोलीबारी में आठवीं कक्षा के चार छात्र एवं तीन छात्राओं की मौत हो गयी । कजान इस प्रांत की राजधानी है।

मिन्निखानोव ने बताया कि 12 और बच्चे एवं चार व्यस्क इस गोलीबारी में घायल हो गये ।

रूस के सरकारी आरआईए नोवोस्ती समाचार समिति ने इससे पहले स्थानीय आपात अधिकारियों के हवाले से बताया था गोलीबारी में 11 लोग मारे गए हैं।

मिन्निखानोव ने स्कूल के दौरे के बाद कहा '' आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है, (वह) 19 वर्ष का है। हथियार उसके नाम पर पंजीकृत है। उसके साथी की पुष्टि नहीं हुई है, जांच की जा रही है। ''

अधिकारियों ने कहा कि मास्को से करीब 700 किलोमीटर दूर स्थित कजान में सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि कुछ बच्चों को स्कूल से निकाल लिया गया है लेकिन अन्य अब भी इमारत में हैं।

पुलिस ने घटना की आपराधिक जांच शुरू कर दी है।

रूस में स्कूलों में गोलीबारी होना अपेक्षाकृत दुर्लभ हैं लेकिन हाल के वर्षों में स्कूलों में कई हमले हुए हैं जो अधिकतर छात्रों ने किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल