लाइव न्यूज़ :

चीन में दो तूफानों में सात लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, 86 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

By भाषा | Updated: May 15, 2021 10:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देवुहान शहर में छह लोगों की मौत हो गई और 218 लोग घायल 86 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलीशेंगजे शहर में भी एक अन्य तूफान आया

बीजिंग: मध्य और पूर्वी चीन में दो तूफानों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई तथा 200 से अधिक लोग घायल हो गए।

चीन की सरकारी ‘शिन्हुआ’ समाचार एजेंसी ने कैडियन जिला सरकार के हवाले से बताया कि वुहान सरकार ने कहा है कि शहर में छह लोगों की मौत हो गई और 218 लोग घायल हुए हैं।

तूफान रात करीब आठ बजकर 40 मिनट पर आया और इस दौरान 86 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके कारण कई निर्माणाधीन अस्थायी छतें और पेड़ उखड़ गए।

इससे करीब 90 मिनट पहले जियांग्सु प्रांत से लगभग 400 किलोमीटर पूर्व में स्थित शेंगजे शहर में एक अन्य तूफान आया। इस शहर की देखरेख करने वाली सुझोउ सरकार ने बताया कि तूफान के मारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए हैं।

शिन्हुआ ने बताया कि तूफान से शेंगजे में फैक्ट्रियों की इमारतें ध्वस्त हो गईं और बिजली केंद्रों को भी नुकसान पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :चीनवुहानचक्रवाती तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल