लाइव न्यूज़ :

सियोल के उप रक्षा मंत्री ने उत्तर कोरिया से सहयोग का आह्वान किया

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:28 IST

Open in App

सियोल, 26 अगस्त (एपी) दक्षिण कोरिया के उप रक्षा मंत्री ने बृहस्पतिवार को उत्तर कोरिया से तनाव कम करने के लिए 2018 के सैन्य समझौते के तहत सहयोग बहाली का आह्वान किया। प्योंगयांग ने अमेरिका-दक्षिण कोरियाई सैन्य अभ्यास के बाद यह समझौता तोड़ने की धमकी दी है। उप रक्षा मंत्री पार्क जे-मिन ने एसोसिएटेड प्रेस को दिए साक्षात्कार में कहा कि हवाई क्षेत्र, भूमि और समुद्री सीमाओं पर संघर्ष को रोकने के लिए किया गया समझौता दोनों देशों के बीच स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण रहा है क्योंकि उनके संबंध हाल के महीनों में खराब हुए हैं। दोनों के बीच हालांकि कोई बड़ी झड़प नहीं हुई है जबकि उत्तर कोरिया ने समझौते के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों से पीछे हटना शुरू कर दिया है। वर्ष 2019 में तत्कालीन ट्रंप प्रशासन के साथ अपनी परमाणु कूटनीति में विफलता के बाद से उत्तर कोरिया ने दक्षिण के साथ सभी सहयोग को रोक दिया है और अमेरिका के साथ दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अंतर-कोरियाई सैन्य समझौते को रद्द करने की धमकी दी है। पार्क ने कहा, हालांकि यह नेताओं और राजनयिकों पर निर्भर करेगा कि वे उत्तर कोरिया को एक अलग दिशा में जाने के लिए राजी करें। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया की सेना अंतर-कोरियाई सैन्य सहयोग के साथ आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्क ने कहा, '' हमें पूरी उम्मीद है कि उत्तर कोरिया संयुक्त सैन्य समिति बनाने के हमारे आह्वान पर प्रतिक्रिया देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

विश्वचीन विजय दिवस समारोहः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता को न्योता, देखिए लिस्ट

विश्वViral Video: यूट्यूबर ने उत्तर कोरिया की यात्रा का ‘अविश्वनीय’ अनुभव साझा किया, उम्मीद से बिल्कुल | WATCH

विश्वउत्तर कोरिया से भागे व्यक्ति ने बताया नर्क से कम नहीं वहां जिंदगी, टीवी खरीदने पर मिलती है ऐसी सज़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?