लाइव न्यूज़ :

मानवाधिकारों पर ‘‘चुनिंदा घोषणाएं अनैतिक’’ हैं : इमरान खान

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:51 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 11 अक्टूबर चीन के अशांत शिनजियांग प्रांत में उईगुर मुसलमानों के मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों के बारे में प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि मानवाधिकारों पर ‘‘चुनिंदा घोषणाएं अनैतिक’’ हैं।

लंदन की ऑनलाइन समाचार संस्था ‘मिडल ईस्ट आई’ (एमईई) को दिए गए साक्षात्कार में खान ने इजराइल को मान्यता देने में खाड़ी देशों के दबाव से इंकार किया। ‘डॉन’ अखबार ने खबर दी है कि खान ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय के संपर्क स्थापित नहीं करने से देश 20 वर्ष पीछे चला जाएगा।

खान ने पाकिस्तान और चीन के बीच 70 वर्ष पुराने संबंध को ‘‘समय की कसौटी पर जांचा-परखा’’ बताया।

एमईई को दिए साक्षात्कार में खान ने कहा, ‘‘मानवाधिकारों पर चुनिंदा घोषणाएं अनैतिक हैं।’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने उईगुर मुद्दे पर चीन से बात की है और इसे जवाब भी मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे और चीन के बीच एक समझ है। हम एक-दूसरे से बंद दरवाजे में बात करेंगे क्योंकि यह उनकी प्रकृति और संस्कृति है।’’

अमेरिका और ब्रिटेन ने शिनजियांग में उईगुर मुसलमानों के साथ कथित बर्ताव को लेकर चीन की आलोचना की है और कुछ शीर्ष अधिकारियों ने इसे ‘‘नरसंहार’’ करार दिया है। बीजिंग पर संसाधनों से संपन्न प्रांत में अल्पसंख्यक मुसलमानों से जबरन मजदूरी कराने, जबरन जन्म नियंत्रण लागू करने, उत्पीड़न और जेल में बंद माता-पिता से उनके बच्चों को अलग करने के आरोप हैं।

खान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तालिबान से संपर्क स्थापित करने की जरूरत है और ऐसा नहीं करने पर देश 20 वर्ष पीछे चला जाएगा।

तालिबान ने छह सितंबर को पंजशीर पर कब्जा के बाद पूरे अफगानिस्तान पर नियंत्रण करने की घोषणा की और तब से यह समूह अपनी ‘‘सरकार’’ को अंतरराष्ट्रीय मान्यता देने की अपील कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया को अफगानिस्तान के साथ संपर्क स्थापित करना चाहिए।’’ ऐसा नहीं करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर अफगानिस्तान में एक बार फिर अराजकता फैल जाती है तो यह आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों के लिए मुफीद जगह बन जाएगा जो क्षेत्र के देशों के लिए चिंता की बात है।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान को अलग-थलग करने और उस पर प्रतिबंध लगाने से बड़ा मानवीय संकट खड़ा हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं